Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Watch Kejriwal Threat Accused : Arvind Kejriwal को धमकी लिखने वाला आरोपी CCTV में हुआ कैद।

Watch Kejriwal Threat Accused : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के खिलाफ नारे लिखे जाने की घटना की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को कहा कि आरोपी को CCTV कैमरों में देखा गया है। मेट्रो स्टेशन और ट्रेन के अंदर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ नारे लिखे पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जांच शुरू की।

ABP News के अनुसार , इस मामले में एक अधिकारी ने कहा , “CCTV फुटेज में एक युवक को साइन बोर्ड और कोच में लिखते हुए देखा गया है। संदेह है कि यह वही व्यक्ति है जिसने नारे लिखे होने की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थीं। पुलिस ने मंगलवार को पटेल नगर, रमेश नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशनों से फुटेज एकत्र किये। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेट्रो ट्रेनों के अंदर और स्टेशनों पर लिखे गए कुछ संदेशों की तस्वीरें अंकित गोयल (Ankit Goyal) नामक व्यक्ति के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किये गए थे।

इससे पहले ‘आम आदमी पार्टी’ ने सोमवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली में मेट्रो ट्रेन के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को धमकी देने वाले भित्ति चित्र बनाने की घटना के पीछे BJP का हाथ है। ‘आम आदमी पार्टी’ नेता आतिशी ने कहा कि BJP इस बात से घबरा गई है कि वह दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट हारने वाली है, इसलिए वह ‘अलग-अलग तरह की साजिश’ रचकर केजरीवाल को निशाना बना रही है।

Related posts

वधावन बंदरगाह के भूमि पूजन समारोह के विरोध में मछुआरों ने निकाली रैली, ‘गो बैक’ के नारे भी लगाए।

Awaaz India TV

Dehli के IAS कोचिंग हादसे में MCD ने बुल्डोजर एक्शन की कार्रवाई की ।

Awaaz India TV

Kamla Beniwal Death : Former Governor कमला बेनीवाल का दुखत निधन।      

Awaaz India TV

वक्फ बोर्ड बिल पर सामने आई बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

छात्रों में तेजी से बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति, इसमें महाराष्ट्र सबसे आगे, देश के लिए चिंता का विषय

Awaaz India TV

Kuwait Building Fire : कुवैत की बिल्डिंग में आग क्यों लगी, पता चल गया

Awaaz India TV

Leave a Comment