Awaaz India TV
Top Headlines

TOP-10 HEADLINE : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण आज मुरादाबाद से हुआ शुरू, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी को देखने के लिए रास्ते पर उमड़ा लोगों का हुजूम

1= महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने को मिली बड़ी कामयाबी, नवी मुंबई के एक लॉज पर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, लॉज के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं को पुलिस ने किया रेस्क्यू, लॉज के मालिक की तलाश में जुटी है पुलिस |


2=कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण आज मुरादाबाद से हुआ शुरू, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी को देखने के लिए रास्ते पर उमड़ा लोगों का हुजूम, लोगों ने यात्रा का फूल बरसाकर किया स्वागत, इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी हाथों में पार्टी के पार्टी का झंडा लेकर राहुल गांधी के साथ चलते हुए आए नजर |


3=हरियाणा के पलवल से हैरान कर देने वाली खबर आई सामने, मां और बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने दसवीं क्लास के छात्र को मारी गोली, घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, मौके से फरार आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस |


4=केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में विक्रोली और बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में बुलेट ट्रेन निर्माण स्थलों का किया दौरा, रेल मंत्री ने की बुलेट ट्रेन के लिए जारी काम की समीक्षा, रेल मंत्री ने कहा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का पहला चरण 2026 में हो जाएगा शुरू |


5=भारत में पहली समुद्र के नीचे सुरंग में दौड़ने वाली ट्रेन होगी बुलेट ट्रेन, समुद्र के नीचे सुरंग में भी होगी बुलेट ट्रेन की 320 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी रफ्तार, 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का एक हिस्सा मुंबई एचएसआर से होगा शुरू जो कल्याण शिलफाटा में होगा खत्म, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी |


6= मुंबई से मॉरीशस जा रही फ्लाइट में करीब 5 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और बुजुर्ग यात्री, फ्लाइट का एसी सिस्टम फेल होने की वजह से यात्रियों को भारी दिक्कत का करना पड़ा सामना, फ्लाइट में बैठे कई बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को सांस लेने में समस्या होने के बावजूद उन्हें विमान से नहीं उतरने दिया गया नीचे |


7=मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पर तमिलनाडु सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने पूछे सवाल, जांच एजेंसी के समन को लेकर क्यों है इतनी बेचैनी, कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर मांगा जवाब, 26 फरवरी को सुनवाई के लिए याचिका को सूचीबद्ध करने का कोर्ट ने दिया है आदेश |


8=राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट को चुनाव आयोग ने दिया है नया चुनाव चिन्ह, शरद पवार ने पार्टी का नया चुनाव चिन्ह ‘तुरुही बजाया हुआ व्यक्ति’ को किया लॉन्च, पार्टी के विधायक रोहित पवार ने नए चुनाव चिन्ह पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जनता शरद पवार को लेकर है भावुक,आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हमें नहीं है कोई परेशानी,जनता करेगी शरद पवार का समर्थन |


9=प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘आज विकसित भारत विकसित’ छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए शामिल,पीएम ने छत्तीसगढ़ में 34 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, इन परियोजनाओं में सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली और सौर ऊर्जा है शामिल |


10= ईरानी सेना ने की पाकिस्तान में घुसकर फिर सर्जिकल स्ट्राइक, जैश-अल-अदल के वरिष्ठ आतंकवादी समूह के कमांडर इस्माइल शाह बख्श और उसके कुछ साथियों को किया ढेर, दोनों देशों द्वारा एक दूसरे पर हवाई हमले करने के एक महीने बाद ईरान की सेना ने आतंकवादी समूह पर किया हमला |

Related posts

Bansuri Swaraj Oath Taking: संसद में BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने संस्कृत में ली शपत।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने की दूसरी लिस्ट जारी, 72 प्रत्याशियों में गडकरी, पीयूष गोयल समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: बांदा जेल में बंद माफिया राजनेता मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Awaaz India TV

महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी पार्क में क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर का 6 फीट ऊंचा स्मारक बनाने को मंजूरी दी।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद का “फर्जी” अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :बहुमत का आंकड़ा पार किया NDA ने

Awaaz India TV

Leave a Comment