Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

मदरसे में छापते थे जाली नोट…! यूपी पुलिस ने पकड़ा मौलवी समेत कुछ और लोगों को

Madrasa Fake Note Scam: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मदरसे में नकली नोट छापे जा रहे थे। घटना प्रयागराज के अतरसुइया इलाके में स्थित जामिया हबीबिया मदरसे की है। खुफिया सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापेमारी की और मदरसे के मौलवी मोहम्मद तफ़सीरुल समेत चार लोगों को मौके से धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, 100 रुपये के कुल 1,300 नकली नोट बरामद किए गये हैं। इसके अलावा, मदरसे के परिसर से प्रिंटर, स्कैनर, नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और उनके उत्पादन के लिए आवश्यक विशेष कागज आदि भी जब्त किए।
आगे की जांच में पता चला कि जामिया हबीबिया मदरसा के प्रिंसिपल मोहम्मद तफ़सीरुल ने ओड़िशा के निवासी और जाली नोट बनाने वाले जाहिद खान को मदरसे में रखा हुआ था।

डीसीपी (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि तफ़सीरुल ख़ुद जाहिद खान के साथ इस अवैध कारोबार में शामिल था। मदरसे में पिछले तीन महीने से यह धंधा चल रहा था। प्रयागराज के करेली निवासी मोहम्मद अफजल और मोहम्मद शाहिद नकली नोटों को बाजार में खपाने का काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक, 45,000 रुपये के नकली नोटों को 15,000 रुपये के असली नोटों में बदला जा रहा था। पुलिस का मानना है कि ये लोग लाखों रुपये के नकली नोट पहले ही बाजार में चला चुके हैं। फिलहाल पुलिस मदरसा प्रिंसिपल मोहम्मद तफसीरुल और मास्टरमाइंड जाहिद खान के बीच संबंधों की गहन जांच कर रही है।और इस अवैध काम में शामिल कुछ और लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। ख़बर है कि आरोपियों पर रासुका और अन्य धाराएं लगाई गई हैं।

मामले को संज्ञान में लेते हुए खुफिया एजेंसी आईबी भी मदरसा पहुंची और इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस गैंग का कोई इंटरनेशनल आतंकी कनेक्शन तो नहीं है। आरोपियों के पास मिले महाकुंभ से संबंधित दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने संभावना व्यक्त की कि आरोपी जाली नोटों को अगले साल होने वाले महाकुंभ में खपाने की तैयारी में जुटे थे। क्योंकि इसमें दुनिया भर से करोड़ों लोग इकट्ठा होते हैं।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result : Mahua Maji का कहना, हमें पूरा विश्वास है कि हम केंद्र में सरकार बनाएंगे

Awaaz India TV

बद्रीनाथ और हरिद्वार की मंगलौर सीट पर BJP की पिछड़ी देख Uddhav Thackeray की पार्टी ने कसा तंज।

Awaaz India TV

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह सही सलामत लोटे घर।

Awaaz India TV

बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा के गाजियाबाद महामंत्री इंद्रपाल प्रजापति बजरंगी को पीड़ा व्यक्त करने पर पार्टी से निकाला।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : PM Modi ने परोसा गुरुद्वारा में लंगर।

Awaaz India TV

Paris Olympics 2024 में कांस्य पदक जीतने पर Mallikarjun Kharge ने Manu Bhaker को दी बधाई।

Awaaz India TV

Leave a Comment