Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Top Headlines

“गिर गया तो क्या हुआ, रोज़ का यही काम है”, यूट्यूब इंफ्लुएंसर रजत दलाल बाइक को कार से टक्कर मारने के बाद।

Rajat Dalal Hit and Run: अपनी बेहूदा और गलत हरकतों के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहने वाला यूट्यूब फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। यूट्यूब फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रजत दलाल ओवरस्पीडिंग के चलते रस्ते पर एक बाइक वाले को ठोकता है। बाइक को ठोकने के बाद भी रजत ने न ही मूड के देखा  और नहीं ही गाडी रोकी।

दरअसल, रजत दलाल अपने कार में अन्य व्यक्तियों संग एक व्यस्त सड़क पर सफर कर रहा था।वही वीडियो में देखा जा सकता ही की रजत दलाल अपनी गाडी 140+ किमी प्रति घंटे की स्पीड में चला रहा है। रजत के बगल वाली सीट पर एक महिला बैठी हुई है।  महिला रजत से कहते हुए भी सुनाई देती है की, “सर गाड़ी थोड़ा धीरे चलाइये” जिस पर रजत कहता है “आप बेफिक्र रहो”।  इसी बात चित के दौरान रजत ने कार की स्पीड और भी बढ़ा ली और बाकी गाड़ियों को कट मरते हुए आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान रजत ने एक बाइक सवाल युवक को टक्कर मार दी।


बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बगल की सीट पर बैठी महिला डर गयी।  महिला ने रजत को कहा कि “सर वो गिरा गया, ऐसा मत करो पीछे लो” जिसपर रजत महिला को जवाब देता है कि “गिर गया तो क्या हुआ कोई बात नहीं, रोज़ का यही काम है”  जिसपर बगल सीट पर बैठी महिला कहती की “सर ऐसे मत ठोको” जिस पर रजत जवाब देता है की ठीके अब नहीं करुगा।

बता दे की, रजत दलाल पहली भी काफी बार अपनी इन्ही हरकतों के लिए जेल भी जा चूका है और चर्चे का विषय भी बने है। हालाँकि अभी भी रजत अपने व्यवहार से बाज़ नहीं आया है। यूट्यूब पर भी काफी इन्फ्लुएंसर उसकी इन्ही हरकतों के लिए उसे रोस्ट भी करते है। वही इस वीडियो के वायरल होने के बाद जनता का कहना है की जल्द से जल्द इस बात पर करवाई होनी चाहिए। हालांकि अब तक यह पता नहीं चला है की बाइक पर सवाल व्यक्ति कितना घायल हुआ है और अब कहा है।

Related posts

Jaipur AC Blast : भीषण गर्मी का क़हर, घर के AC में हुआ Blast, पति-पत्नी की मौत

Awaaz India TV

Jabalpur Viral Video: बिजली कर्मचारियों को बेरहमी से मारा, वीडियो हुआ Viral।

Awaaz India TV

Jammu-Kashmir के कुपवाड़ा जिले के आतंकी हमले मैं एक जवान की मौत और 1 घायल ।

Awaaz India TV

फाइनल से कुछ घंटे पहले डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगट के लिए इंडिया ब्लॉक सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन किया।

Awaaz India TV

सूरत, मुंबई और दिल्ली में ED की छापेमारी, करोड़ों की रकम जब्त

Awaaz India TV

Dibrugarh Express हादसे के बाद Congress ने निकाली Modi सरकार में हुए बड़े रेल हादसों की List।

Awaaz India TV

Leave a Comment