Watch Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश पुलिस के जवान ने शराब के नशे में आधी रात को कॉलोनी में खड़ी कारों पर पत्थर बरसा कर गाडी के कांच तोड़ दिए। करीब 8 कारों के कांच तोड़ दिए गए। जवान ने नशे में धुत होकर काफी गाली गलोच भी किया। आरोपी जवान छिंदवाड़ा के चौरई थाने में पदस्थ है। घटना जबलपुर में मंगलवार रात की है। वही पत्थर से कारों के कांच तोड़ते हुए पुलिस इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
#जबलपुर में शराब के नशे में टीआई ने तोड़ दिए लग्जरी कारों के कांच.घटना का वीडियो हुआ वायरल.आला अधिकारियों तक पहुंचा मामला.फिलहाल किसी ने नहीं दर्ज कराई है शिकायत.@abplive @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @IGP_Jabalpur_MP@SPJabalpur pic.twitter.com/5jQFNE1Ueo
— AJAY TRIPATHI (ABP News) (@ajay_media) May 21, 2024
घटना की सूचना मिलने पर गौर पुलिस चौकी का स्टाफ भी पहुंच गया था ,रोकने की कोशिश पर टीआई संजय भलावी (Sanjay Bhalavi) गुस्सा होकर काफी भड़क गया। जवान किसी भी कीमत पर किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं था। एक एक कर जवान ने करीब 8 गाड़िया तोड़ दी। वायरल हो रहा यह वीडियो कॉलोनी वासियों ने बनाया है।
एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे (Additional SP Pradeep Shende) ने बताया कि कारों का कांच तोड़े जाने की जानकारी उन्हें मिली। जिसके बाद विभागीय कार्रवाई करने के लिए आला अधिकारियों को जानकारी दी गयी। हालांकि टीआई संजय भलावी (Sanjay Bhalavi) के खिलाफ मामले की लिखित शिकायत नहीं की गयी है। शराब के नशे में संजय भलावी (Sanjay Bhalavi) BMW सहित कई गाड़ियों के कांच पत्थर से फोड़ डाले।
