Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

मोदी सरकार को हम बहुत जल्दी बंगलादेश की तरह निपटा देंगे–किसान नेता राजेश टिकैत का विवादास्पद बयान

Rakesh Tikait: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में बंगलादेश और श्रीलंका जैसे हालात हैं। और यहां भी कभी बंगलादेश जैसी स्थिति बन सकती है। टिकैत ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि जिस दिन हम ट्रैक्टर लेकर लाल किला गए उसी दिन निपटा देते, अगर ट्रैक्टर पार्लियामेंट की तरफ घुमा देते। उस दिन 25 लाख आदमी हमारे साथ थे‌। सारा का सारा काम हम उसी दिन निपटा देते। अभी भी निपटेगा, देखते जाओ बस।

हम पूरी तैयारी कर रहे हैं, जो बंगलादेश में हुआ वही हाल हम यहां कर देंगे, सबको खदेड़ देंगे।यूपी के किसानों को मुख्यमंत्री योगी की मुफ्त बिजली की घोषणा पर उन्होंने कहा कि योगी ने किसानों को निशुल्क बिजली देने की घोषणा की, लेकिन मीटर लगाने की शर्त लगा दी गई। किसान ट्यूबवेल पर मीटर नहीं लगने देंगे। मीटर लगा तो उसे उखाड़ कर बिजली कार्यालय में जमा किया जाएगा। टिकैत ने मीडिया की भूमिका को भी कटघरे में खड़ा किया। कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि जिस तरह मीडिया में इस घटना को लेकर मुखरता देखने को मिल रही है, वैसी मणिपुर में देखने को नहीं मिली।

गौरतलब है कि राकेश टिकैत मंगलवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय में बिजली संबंधी शिकायतों को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता के लिए आए थे। इस दौरान टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान आंदोलन में साढ़े सात सौ से अधिक किसानों ने बलिदान दिया, उस पर केंद्र सरकार ने कुछ नहीं बोला। ऐसा लग रहा है, जहां विपक्षी दलों की सरकारें हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

Related posts

जयपुर में पुलिस ने आर्मी कमांडो को नग्न कर डंडों से पीटा, हंगामे के बाद सवाल उठे पुलिसिया कार्रवाई पर

Awaaz India TV

Mumbai की लोकल ट्रेन का जवाब नहीं, Eurorail से बेटर है–Tushar Kapoor

Awaaz India TV

भाजपा विधायक राम कदम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिये निकली  निःशुल्क मुंबई टु कांशी यात्रा

Awaaz India TV

वंशवादी राजनीति का आरोप लगाने वाले शाह अपनी ही पार्टी को देखना भूल गए: शिवसेना (यूबीटी) नेता

Awaaz India TV

बरेली के होटल में मिली 28 वर्षीय लड़की की लाश, कटा हुआ था गला।

Awaaz India TV

जांच एजेंसियों के डर कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों पर दिग्विजय सिंह ने किया कटाक्ष, आखिरी सांस तक विचारधारा से डट के करेंगे काम ! 

Awaaz India TV

Leave a Comment