Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

उत्तर प्रदेश के हाथरस में उधारी के पैसे मांगने गया तो 30 वर्षीय युवक की हत्या कर करदी गयी।

Hathras Murder Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दिल दहलाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसे के लेनदेन को लेकर तीस वर्षीय युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में अपने उधारी के पैसे मांगने गए तीस साल के युवक हरीश शर्मा की उसके ही दोस्त चरण सिंह ने अपने साथियों के साथ मिल कर पिट पीट कर हत्या कर दी। हरीश शर्मा कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव  राम नगला का रहने वाला था।

दरअसल ट्रेक्टर चलाकर जीविका चलाने वाला हरीश अविवाहित था और उसके मकान के ठीक सामने आरोपी चरण सिंह का मकान था, चरण सिंह पर मृतक हरीश के कुछ रुपए बकाया थे ,लेनदेन के हिसाब को लेकर दोनो में विवाद हो गया। देर रात आरोपी चरण सिंह ने हरीश को अपने मकान पर बुलाया और पहले से ही मौजूद 7 से 8 लोगों ने मिलकर लाठी डंडे और सरिया से पीट पीट कर हरीश की हत्या कर दी और हत्या के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी और फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछ ताछ और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।फरार आरोपियों की और मुख्य आरोपी चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की पूछ ताछ चालू है। घटना के बाद इलाके में डर और खौफ का माहौल व्याप्त है। वही मृतक के परिवार के लोग गहरे सदमे में है।

Related posts

गाजियाबाद में झुग्गी झोपडी में रह रहे लोगों को हिंदू रक्षा दल के लोगों ने बांग्लादेशी बताकर पिटा ।

Awaaz India TV

NEET Controversy : NEET एग्जाम में धांधली का विरोध जारी, Supreme Courtर्ट ने NTA से मांगा जवाब

Awaaz India TV

Maharashtra: मुंबई में मनोज जरांगे पाटिल के दो समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Awaaz India TV

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा प्रमोशन इवेंट, सलमान खान के ‘जलवा’ डांस ने समां बांधा

Awaaz India TV

बन्दुक की नोक पर चोरो ने लूट ली खारघर की Jewelley Shop, घटना CCTV में हुई कैद।

Awaaz India TV

Inter Caste Love :पुलिस के पास बुर्का पहन, मदद मांगने पहुंची हिंदू लड़की, लव-मैरिज से जान का ख़तरा बताया

Awaaz India TV

Leave a Comment