Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

78 वें स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की शुभकामनाएं

Independence Day 2024: बॉलीवुड के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इनमें अमिताभ बच्चन,अनुपम खेर, सनी देओल, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ सहित कई सितारों ने देशभक्ति संदेश साझा करते हुए स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

*अमिताभ बच्चन ने अपने X एकाउंट पर राष्ट्रगान का संगीतमय वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’स्वतंत्रता दिवस की अनेक शुभकामनाएं।’

*अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक अलग पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी आज की स्वतंत्रता के लिए हमारे बीते हुए कल में बहुत सारे जाने पहचाने और बहुत सारे अनजान लोगों का बलिदान है, त्याग है। उन्हें याद रखना बहुत  जरूरी है। जय हिन्द, जय भारत!’

**अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘केशरी’ का देशभक्ति गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां… शेयर करते हुए लिखा ‘हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहे और हमारा दिल गर्व से ऊंचा रहे। हमारी आज़ादी को नमन. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।जय हिंद!’

*सनी देओल ने भारत का झंडा थामे एक मुस्कुराते हुए बच्चे की फोटो शेयर कर लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! अपनी मातृभूमि से प्यार करें। उन लोगों को याद करें, जिन्होंने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। एक अच्छे इंसान बनें, एक अच्छे भारतीय बनें।

*कंगना रनौत ने भी तिरंगा हाथ में लिए अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने इस खास मौके लिए एक साड़ी को चुना। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

*सारा अली खान ने पिता सैफ अली खान के साथ यह फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!’

*जैकी श्रॉफ ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देश की प्राकृतिक सुंदरता की झलक देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय ध्वज के रंग की पृष्ठभूमि में हमारे देश की प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करने वाले इस वीडियो को जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

*टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे हाथ में तिरंगा लेकर कुछ जिमनास्टिक मूव्स कर रहे हैं। उन्होंने
लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं…हमारी आज की आजादी के लिए, हमारा कल कितने जाने-पहचाने और कितने अजनबियों का बलिदान है, उन्हें याद रखना बहुत जरूरी है. जय हिंद…जय भारत! स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!’

Related posts

J&K Bus Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला।

Awaaz India TV

T20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले पहले भारतीय All-Rounder बने Hardik Pandya।

Awaaz India TV

Lucknow Viral Video: बीमार पिता की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों ने अस्पताल में की शादी

Awaaz India TV

मलयालम फिल्मों के कई फिल्मकारों पर यौनशोषण के आरोप, कांग्रेस ने केरल सरकार से मांगा जवाब

Awaaz India TV

Congress संसदीय दल ने Kerala भूस्खलन पीड़ितों, Delhi Coaching Centre में मारे गए छात्रों को दी श्रद्धांजलि ।

Awaaz India TV

Indore Viral Video : पानी की समस्या से तंग विद्यार्थियों का वीडियो हुआ वायरल।

Awaaz India TV

Leave a Comment