Awaaz India TV
Uncategorized

बसपा से निलंबित लोकसभा सांसद दानिश अली ने ‘हेट स्पीच’ के खिलाफ कानून की मांग लोकसभा में उठाई

लोकसभा सदस्य दानिश अली ने बृहस्पतिवार को सदन में सरकार से आग्रह किया कि देश में नफरत भरे बोल (हेट स्पीच) पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाया जाए।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई।

बसपा से निलंबित लोकसभा सदस्य अली ने कहा, ‘‘नफरत भरे भाषणों से माहौल खराब हो रहा है। इस पर कानून बनाया जाए।’’

उनका कहना था कि संविधान निर्माताओं ने कभी नहीं सोचा था कि देश में यह स्थिति पैदा होगी।

भाजपा सदस्य संघमित्र मौर्या ने सरकार से आग्रह किया कि ज्योतिबा फुले को ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) सम्मान दिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘सावित्रीबाई फुले की जयंती को महिला शिक्षिका दिवस के रूप में मनाया जाए।’’

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के कश्मीर में दो लोगों की हत्या का मामला उठाया और कहा कि पीड़ित परिवारों को सहायता दी जाए।

कांग्रेस सदस्य कार्ति चिदंबरम ने आवारा कुत्तों की समस्या का विषय उठाया।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय कार्य बल का गठन किया जाए और इसके लिए उचित धन मुहैया कराया जाए।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां रूही ने मनरेगा के तहत पश्चिम बंगाल के बकाये का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राज्य के लिए राशि तत्काल जारी की जाए।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने भी यह मांग उठाई कि पश्चिम बंगाल को मनरेगा की बकाया राशि जारी की जाए।

बसपा के मलूक नागर, कांग्रेस बेनी बेहनन और कई अन्य सदस्यों ने शून्यकाल के दौरान लोक महत्व के अलग-अलग मुद्दे उठाए।

Related posts

Ayodhya Ram Mandir: आज से एक घंटे के लिए हर दिन बंद होंगे रामलला के कपाट, पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दी जानकारी

Awaaz India TV

Bharat Ratna for PV Narasimha Rao: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न के ऐलान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताई खुशी, बोले- देश के लिए गर्व की बात

Awaaz India TV

गुजरात के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी भगवद्गीता, विधानसभा में प्रस्ताव हुआ पारित

Awaaz India TV

Mental Health in Workplace: मानसिक स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण चिंता

Awaaz India TV

Team India के सम्मान में प्लेन ‘UK1845’ पर किया Water Salute

Awaaz India TV

Maharashtra: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 350 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Awaaz India TV

Leave a Comment