Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

अमेरिकी सांसद Rich McCormick का दावा, बोले- Narendra Modi फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

अमेरिका के जॉर्जिया से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद रिच मैककॉर्मिक (Rich McCormick)  ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को एक लोकप्रिय नेता करार देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections 2024 ) में फिर से जीत हासिल करेंगे.

रिच मैककॉर्मिक ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय हैं. मैं हाल में वहां (भारत) था. मैंने प्रधानमंत्री मोदी और कई अन्य सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया और वास्तव में पार्टी लाइन से परे उनकी लोकप्रियता देखी. मुझे लगता है कि वह दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं…..”

रिच मैककॉर्मिक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अर्थव्यवस्था, विकास, सभी के कल्याण और दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के लिए उनकी सकारात्मकता वैश्विक अर्थव्यवस्था और रणनीतिक संबंधों को प्रभावित करने वाला है. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था प्रति वर्ष चार से आठ प्रतिशत तक बढ़ रही है.

सांसद ने कहा, “अगर आप अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा को देखें तो मैं एक चेतावनी देना चाहूंगा… उन्होंने चीन द्वारा की गई कुछ चीजों की एक तरह से नकल की है” जिसका आगे जाकर देश को लाभ होगा, लेकिन उसमें चीन जैसी आक्रामकता नहीं है. वहीं, भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 10 वर्षों में ‘उत्कृष्ट प्रगति’ की है.

उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री मोदी चुने गए थे तो भारत दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था था, फिर यह पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया और बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत ने आश्चर्यजनक प्रगति की है.” उन्होंने कहा, “भारत दुनिया में एक मजबूत ताकत बना हुआ है. अमेरिका सहित कोई भी भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता.”

Related posts

हर साल की तरह इस साल भी आधी रात को आजादी का जश्न मनाएंगे – ममता बनर्जी।

Awaaz India TV

SC-ST वर्ग के सब-कैटेगराइजेशन के क्रीमी लेयर पर नाराज हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, साधा बीजेपी पर निशाना।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : Gajanan Kirtikar के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं l

Awaaz India TV

मातोश्री के बाहर मुस्लिम समाज द्वारा किये धरना प्रदर्शन को संजय राउत ने कहा, सत्ता पक्ष के सुपारी गैंग।

Awaaz India TV

सांसदों-विधायकों को अभियोजन से छूट देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 4 मार्च को सुनाएगा फैसला

Awaaz India TV

Mission Gaganyaan: गगनयान मिशन के 4 चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा, देश का नाम करेंगे रोशन

Awaaz India TV

Leave a Comment