Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर की जनता को दी बड़ी सौगात, 4977 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Election 2024 ) से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने अम्बेडकरनगर (Ambedkar Nagar) को बड़ी सौगात दी. उन्होंने  21 अरब 22 करोड़ लागत वाली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री योगी के हाथों 5,925 करोड़ निवेश की 2 निजी औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी हुआ. निजी उद्योग धंधों से हजारों लोगों को रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. लोगों को रोजगार के लिए जिले से बाहर का रास्ता नहीं देखना पड़ेगा.

मुख्यमंत्री योगी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गयी थी. जिला प्रशासन की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का एक दिन पहले जायजा लिया था. मुख्यमंत्री योगी ने जिले को 4,977 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने सभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जिले को बड़े पैमाने पर परियोजनाओं की सौगात मिली है. आसपास के जनपदों में भी विकास को गति मिलेगी और लोगों का जीवन-स्तर समृद्ध होगा.

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए बीजेपी सरकार के गुणगान किए. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंच रहा है. सपा सरकार के कार्यकाल में नियुक्ति की क्या स्थिति थी. पूरा परिवार वसूली में लग जाता था. मुख्यमंत्री योगी का एक और रूप भी दिखायी दिया. उन्होंने मासूम बच्चों का अन्नप्राशन कराया. बच्चों को प्यार करते हुए भी नजर आए.

लोकसभा चुनाव के एलान से पहले करोड़ों की सौगात को राजनीतिक पहलू से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में आधा दर्जन से अधिक विभागों का सहभागिता रही. सभा स्थल पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था थी. आयुक्त गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार ने लोगों के बैठने और वाहनों की पार्किंग आदि की तैयारी का निरीक्षण किया था.

Related posts

लोनावाला में लुटेरे दूल्हे ने लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों का चूना लगाया

Awaaz India TV

दिल्ली में बांग्लादेश बताकर मुसलमानों को पीटने वाले दक्ष चौधरी सामने आया वीडियो।

Awaaz India TV

UP के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के Digital Attendance पर Mayawati ने कहा, “सरकार का नया कदम जो जल्दबाजी में थोप दिया गया है”।

Awaaz India TV

फर्जी और छेड़छाड़ की गई तस्वीर पर उद्धव ठाकरे ने दर्ज की FIR, साथ ही बीजेपी पर लगाए आरोप।

Awaaz India TV

Electoral Bonds: एक अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 तक कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए : भारतीय स्टेट बैंक

Awaaz India TV

Ayesha Khan ने एक दुर्घटना में दिल दहला देने वाली मौत देखी, Post कर शेयर की DETAILS।

Awaaz India TV

Leave a Comment