Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

MATHURA : 65 साल की महिला के रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर ।

MATHURA : मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में आरोपी मनोज ने 25 मई को लिफ्ट देने के बहाने एक 65 साल की महिला के साथ रेप और लूट की वारदात की थी। वह महिला के कानों के कुंडल, पायल व नाक की नथ लूटने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान CCTV से की और  31 मई को तड़के 3 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैर में गोली लगी होने की वजह से  उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस और अस्पताल कर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया था। उसका पता देने वाले  को पुलिस की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित था।

 

शनिवार की अल्स्सुबह पुलिस को उसकी लोकेशन शेरगढ़ क्षेत्र में मिली। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके सीने में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की देशी पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, 7 कारतूस का खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पेशेवर अपराधी मनोज पर 2015  में अपने गांव की एक महिला से रेप करने का केस चला था। 2023 में वृन्दावन क्षेत्र में एक महिला का उसने पर्स छीनने के जुर्म में वह जेल में था और एक माह की पैरोल पर 15 मई को जेल से बाहर आया था ।

Related posts

ये मत बोलो कि लुटेरे पिस्तौल लिए थे, इससे हमारे एसएचओ साहब की बदनामी होगी– एक पीड़ित को सलाह दी दिल्ली पुलिस ने!

Awaaz India TV

Manipur Rolling Booth Firing : EVM में हुई तोड़फोड़।  

Awaaz India TV

BJD Chief Naveen Patnaik: Naveen Patnaik की 24 साल की सत्ता खत्म, किया Resign

Awaaz India TV

T20 World Cup चैंपियन Team India ने Pm Modi के साथ की मुलाकात।

Awaaz India TV

खतम हुआ विनेश फोगाट का पेरिस ओलिंपिक 2024 का सफर

Awaaz India TV

Delhi Crime : नीरज बवानिया गैंग का Sharp Shooter हुआ गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Leave a Comment