Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Shahid Upcoming Film :अब Shahid Kapoor बनेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज।

Shahid Upcoming Film : शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ‘OMG 2’ फेम डायरेक्टर अमित राय (Amit Rai) की अगली फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे। शाहिद के अलावा मेकर्स ने इस फिल्म के लिए राणा दग्गुबती (Rana Daggubati) को भी अप्रोच किया है। वो इसमें औरंगजेब के किरदार में नजर आ सकते हैं। इससे पहले राणा पीरियड ड्रामा ‘Baahubali’ में विलेन का रोल प्ले कर चुके हैं।यह फिल्म दिसंबर 2024 तक फ्लोर पर जा सकती है। इसे साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू (Dil Raju) प्रोड्यूस करेंगे।

शाहिद ने इससे पहले फिल्म ‘Padmavat’ में राजा रतन सिंह (Raja Ratan Singh) का रोल प्ले किया था। पर शिवाजी उनके करियर की इकलौती पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें वो एक ऐतिहासिक सेंट्रल कैरेक्टर निभाएंगे। शाहिद अपने इस किरदार के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। वो इस रोल को लाइफ टाइम अपॉर्च्यूनिटी के तौर पर देख रहे हैं। फिलहाल मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल करने के साथ-साथ इसके प्री-प्रोडक्शन पर जुटे हुए हैं।

यह फिल्म शिवाजी महाराज की बायोपिक नहीं होगी। मेसर्स इसे एक थ्रिलर के रूप में पेश करने का प्लान बना रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से शिवाजी महाराज द्वारा जेल से भागने की घटना पर फोकस किया गया है। फिल्म की कहानी अमित ने ही लिखी है। वे कहते हैं, “छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में 120 दिन ऐसे थे, जिनमें कुछ अहम घटनाएं घटी थीं। हमारी कहानी का ताना-बाना उन घटनाओं पर ही बुना गया है।”

यहां यह गौरतलब है कि इससे पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘Samrat Prithviraj’ में, शरद केलकर (Sharad Kelkar) 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘Tanhaji’ में छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले कर चुके हैं। अलावा इसके, रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भी एक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में शिवाजी महाराज का रोल कर रहे हैं। ख़ुद उनके डायरेक्शन में बनी रही ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Related posts

Shivraj की राह पर Shinde सरकार, राज्य लाडली बहना जैसी योजना की शुरुआत

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: Modi की जीत, ‘गोदी मीडिया’ की कल्पना – Rahul Gandhi।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :Uddhav Thackeray की ट्यूनिंग काम आई महाराष्ट्र में -Sharad Pawar

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : CM Arvind Kejriwal को मिली अंतरिम जमानत।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर बोले अमित शाह, कहा – “शून्य और शून्य जोड़कर भी शून्य ही रहता है”

Awaaz India TV

संसद का मानसून सत्र शुरू : Rahul Gandhi ने कहा,”हमारा एग्जाम सिस्टम बकवास है!

Awaaz India TV

Leave a Comment