Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti sports Top Headlines

Amol Kale Tribute : MCA अध्यक्ष Amol Kale के अंतिम संस्कार में नज़र आए CM Shinde, Salman Khan

Amol Kale Tribute  : मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का  हाल ही में न्यूयॉर्क में देहांत  हो गया। अमोल काले T20 World Cup में 9 जून को भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने न्यूयॉर्क पहुंचे थे और वहीं पर दिल का दौरा पड़ने से उनका आकस्मिक निधन हो गया था। वे 47 साल के थे।अक्टूबर 2022 में मुंबई के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल के बाद वे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष बने थे।

 

अमोल काले की गिनती महाराष्ट्र के बड़े बिजनेसमैन में होती थी। वे मूलत: नागपुर के रहने वाले थे, जो विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन का हेड क्वार्टर है। काले एक दशक से भी ज्यादा समय से मुंबई में बसे हुए थे। नागपुर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई करने के बाद उन्होंने जेके सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और अर्पिता एंटरप्राइजेज की स्थापना की। वे दोनों के सीईओ थे। वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते थे।

12 जनवरी को मुंबई में हुए उनके अंतिम संस्कार में न केवल क्रिकेट वर्ल्ड, बल्कि मनोरंजन जगत और राजनीति की दुनिया के कई दिग्गज सेलेब्स उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुपरस्टार सलमान खान, सोनू सूद, क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे पत्नी राधिका धोपावकर के साथ, क्रिकेटर धवल कुलकर्णी आदि नजर आए।

Related posts

संसद का मानसून सत्र शुरू : Rahul Gandhi ने कहा,”हमारा एग्जाम सिस्टम बकवास है!

Awaaz India TV

IAS Daughter Commit Suicide : IAS ऑफिसर Vikas Rastogi की बेटी ने की आत्महत्या।

Awaaz India TV

Lonavala के Bhushi Dam में 10 लोगों का परिवार पानी में बह गया, 4 की मौत ।

Awaaz India TV

पश्चिम रेलवे पर 35 दिनों तक रहेगा मेगा ब्लॉक, जानिए कब, कितनी लोकल रद्द होंगी

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result: इंदौर में दर्ज हुई देश के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Awaaz India TV

कॉमेडियन- एक्टर राजपाल यादव मुश्किल में, बैंक ने सीज की करोड़ों की संपत्ति

Awaaz India TV

Leave a Comment