Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

“आषाढ़ी एकादशी” के अवसर पर CM Eknath Shinde ने परिवार संग पंढरपुर में की पूजा-अर्चना।

Ashadhi Ekadashi 2024: आषाढ़ी एकादशी उत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सोलापुर जिले में पंढरपुर वारी यात्रा में भाग लिया। परिवार के साथ एकनाथ शिंदे ने पूजा-अर्चना की जिसकी तस्वीरें अभी सामने आई है। एकनाथ शिंदे ने अपनी पत्नी लता शिंदे के साथ सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर में भगवान विट्ठल मंदिर में पूजा-अर्चना की।

एकनाथ शिंदे ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राज्य में पर्याप्त बारिश के लिए भगवान विट्ठल से प्रार्थना की, जिससे किसानों को मदद मिलेगी। परंपरा के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हर साल आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी लक्ष्मी को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। विट्ठल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एकनाथ शिंदे ने अपने X अकाउंट पर पूजा-पाठ के दौरान की तस्वीरें शेयर किये है।

शेयर किये गये फोटो में उन्होंने कैप्शन की शुरुवात एक छोड़ी कविता से की।  एकनाथ शिंदे ने लिखा, “गोपीचंदन उटी तुळशीच्या माळा| हार मिरविती गळा|टाळ मृदुग घाई पुष्पवर्षाव| अनुपम्य हा सुख सोहळा|” आगे एकनाथ शिंदे ने लिखा, आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर, मुझे पंढरपुर के विट्ठल रखुमाई मंदिर में परंपरा के अनुसार आधिकारिक पूजा करने के लिए लगातार तीसरी बार जाने का सौभाग्य मिला।

इस अवसर पर एकनाथ शिंदे के साथ उनके पिता संभाजी शिंदे, पत्नी श्रीमती लता, पुत्र डॉ. श्रीकांत, पुत्रवधू वृषाली, पोते रुद्रांश के साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव, कैबिनेट साथी मंत्री गिरीश महाजन, तानाजी सावंत, चंद्रकांत पाटिल और दीपक केसरकर और शिंदे परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना UBT ने किया 16 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

Awaaz India TV

Hardik Pandya के तलाक की अफवाहों के बीच Natasa Stankovic ने ‘जीवन से समस्या’ को दूर करने की कही बात।

Awaaz India TV

Mumbai में चलती ट्रैन में Stunt करना युवक को पड़ा भरी, युवक का कटा एक हाथ और पैर।

Awaaz India TV

वक्फ बोर्ड बिल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया कहा, मैं इस बिल का विरोध करता हूं”।

Awaaz India TV

Navi Mumbai में चार मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, CM Eknath Shinde ने हादसे के जानकारी ली।

Awaaz India TV

Bombay Blast Case: गैंगस्टर Abu Salem को अपनी हत्या का डर, कोर्ट की शरण में।

Awaaz India TV

Leave a Comment