Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

मराठी फिल्म “Dharamveer 2” का ट्रेलर लॉन्च, Salman Khan पहुंचे और Govinda को गले लगाया।

Dharamveer 2 Trailer launch: मुंबई में आगामी मराठी और हिंदी फिल्म “Dharamveer 2” का  ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित बालीवुड से सलमान खान और गोविंदा, जीतेंद्र, बोमन ईरानी आदि सहित दूसरे कई दिग्गज कलाकार नज़र आए। ट्रेलर लॉन्च के इस मेगा इवेंट में सलमान खान ने शानदार एंट्री की। सीएम ने  शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस इवेंट में, ‘टाइगर 3’ एक्टर सभी ख़ास मेहमानों से मिलते हुए देखे गये।  सब हैरत में पड़ गए जब उन्होंने सारे गिले-शिकवे भूलकर गोविंदा को गले लगाया, साथ ही सीनियर एक्टर जीतेंद्र से भी वे गर्मजोशी से मिले‌‌। उन्होंने दर्शकों को संबोधित भी किया।

“Dharamveer 2”, 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘धर्मवीर’ का सीक्वल है। यह फिल्म एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरू और शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में उनकी जिंदगी और राजनीतिक करियर की झलकियां देखने को मिलेंगी।फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। पहले पार्ट में प्रसाद ओक,  मकरंद पाध्ये, स्नेहल तारदे और श्रुति मराठे जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।यही कलाकार  सीक्वल में भी हैं। 9 अगस्त  को मराठी और हिंदी में रिलीज होने जा रही “धर्मवीर” के डायरेक्टर और लेखक प्रवीण तारदे ही हैं।

Related posts

 Aviation Sector की नौकरी के लिए हजारों युवाओं की भीड़ के मुद्दे पर Congress ने एक बार फिर PM Modi पर कसा तंज।

Awaaz India TV

दाढ़ी कटवाओ नहीं तो भागो क्लास से’, UP में प्रिंसिपल ने धमकाया मुस्लिम छात्र को

Awaaz India TV

मल्लिकार्जुन खड़गे के SC-ST आरक्षण के बयान पर मायावती ने लगाया झूट बोलने का आरोप।

Awaaz India TV

Manipur Violence: मणिपुर के CM के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला किया ।

Awaaz India TV

1200 करोड़ से बनी सांसद भवन में छत से पानी टपकने पर Akhilesh Yadav ने पुरानी संसद को किया याद।

Awaaz India TV

UP के गोंडा में पटरी से उतरे Dibrugarh Express के 10 डिब्बे, 4 की मौत और कई घायल

Awaaz India TV

Leave a Comment