Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Modi सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहला बजट पर INDIA गठबंधन ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया ।

INDIA Alliance Protested Union Budget 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहला बजट मंगलवार (23 जुलाई) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया। मोदी सरकार द्वारा पेश किये इस बजट से विपक्ष दल के नेता खुश नहीं है। आम बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को अधिक बजट मिला। वही महाराष्ट्र के सांसद ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में महाराष्ट्र की अनदेखी का आरोप लगते हुए प्रोटेस्ट किया। साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं ने बयान दिया है की कल पेश किये बजट में मोदी सरकार ने इस बजट में अपना गठबंधन बचाने के लिए सिर्फ दो राज्यों को पैसे दिए है।

वही मोदी सरकार द्वारा पेश किये इस बजट के खिलाफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने अपना आक्रोश और असहमति दिखाते हुए संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।INDIA गठबंधन का कहना है की इस बजट में कई राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है। उनका कहना है की उनके ये लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी।

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ये देश को इसी प्रकार बर्बाद करने की कोशिश कर रहे है। ये मोदी जी का ‘कुर्सी बचाओ’, ‘सत्ता बचाओ’ और ‘बदला लो’ बजट है।इस बजट से देश के 90% राज्य और 90% से अधिक लोग अलग-थलग कर दिए गए हैं।देश का बजट BJP की सत्ता बचाने के लिए नहीं हो सकता, ये देश की जनता की भलाई के लिए होना चाहिए।लेकिन मोदी सरकार का ये बजट सिर्फ ‘BJP का सत्ता बचाओ बजट’ बनकर रह गया है।


वही राजीव शुक्ला ने मीडिया से कहा, “मोदी सरकार ने इस बजट में अपना गठबंधन बचाने के लिए सिर्फ दो राज्यों को पैसे दिए।देश के बाकी राज्यों को छोड़ दिया गया। अर्थव्यवस्था में लॉन्ग टर्म के फायदे के लिए जिस तरह की योजनाएं लानी चाहिए, वो भी नहीं की गई। हम सभी ने इसलिए विरोध जताया।

Related posts

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री वसंतराव चव्हाण जी के निधन पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि।

Awaaz India TV

रोटी बेलती नज़र आई Priyanka Chopra की बेटी Malti ।

Awaaz India TV

Mumbai Lok Sabha Election 2024 : मुंबई की तीन लोकसभा सीटों पर शिवसेना का मुकाबला शिवसेना से।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result: Varanasi से बढ़त की तरफ PM Modi, कांग्रेस के Ajay Rai 49 हजार वोट से पीछे।

Awaaz India TV

एनसीपी अजित पवार गुट का दावा,जल्द आएगा महाराष्ट्र में फिर राजनीतिक भूकंप 

Awaaz India TV

Delhi Liquor Policy Case:केजरीवाल को CM पद से हटाने की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट(high court) ने की ख़ारिज।

Awaaz India TV

Leave a Comment