Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

नामी IT कंपनी Infosys पर 32 हजार करोड़ की Tax चोरी का आरोप

Infosys Tax Evasion: एक खबर के अनुसार, समाजसेवा की खातिर विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों का डोनेशन व अन्य योगदान देने के लिए मशहूर जानी-मानी आईटी कंपनी इंफोसिस पर 32,000 करोड़ रुपये के जीएसटी कर की चोरी का आरोप लगाया गया है। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने कथित तौर पर जुलाई 2017 और 2022 के बीच अपने विदेशी शाखा कार्यालयों के साथ लेनदेन से संबंधित मामलों में कथित कर चोरी के लिए कंपनी को नोटिस जारी किया है।

आईटी दिग्गज पर अपनी विदेशी शाखाओं से प्राप्त सेवाओं पर रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत एकीकृत माल और सेवा कर (GST) का भुगतान करने में विफल रहने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, विचाराधीन कुल राशि 32,403.46 करोड़ रुपये है।सूत्रों के अनुसार कंपनी का कहना है कि वह राज्य और केंद्रीय जीएसटी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन कर रही है।

हालांकि, इंफोसिस ने अभी तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से जवाब नहीं दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने इंफोसिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ट्रोलर ने कहा कि इंफोसिस के फाउंडर आम लोगों को 12–14 घंटे काम करने का ज्ञान देते हैं और स्वयं कर चोरी में लगे हैं! कमाल है!

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result :बहुमत का आंकड़ा पार किया NDA ने

Awaaz India TV

पीएम नरेन्द्र मोदी से ज्यादा फालोवर्स श्रद्धा कपूर के, आखिर किस जगह…?

Awaaz India TV

भायंदर स्टेशन पर बाप-बेटे ने हाथ पकड़ा और चलती ट्रेन के आगे लेट गए।

Awaaz India TV

सात महीने में नौ महिलाओं का मर्डर, बरेली का ‘साइको किलर’ अब सलाखों के पीछे

Awaaz India TV

West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से की मुलाक़ात, दर्द सुनकर हुए भावुक

Awaaz India TV

West Bengal: संदेशखाली में CBI ने शाहजहां शेख के घर और दफ्तर पर मारे छापे

Awaaz India TV

Leave a Comment