Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Bangladesh में तख्तापलट, PM Sheikh Hasina देश छोड़कर भागीं

Bangladesh PM: बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर शुरू हुई भीषण हिंसा और आगजनी के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने की खबर है। आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका में उनके आवास पर हमला किया, लेकिन तब तक वे भाग चुकी थीं। चर्चा है कि वे अपनी बहन शेख रेहाना के साथ हैलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई हैं। इसके बाद बांग्लादेश सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज-जमान का ये बयान सामने आया है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक सेना तैनात रहेगी। जल्द ही अंतरिम सरकार का गठन होगा।

ग़ौरतलब है कि बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर पिछले महीने प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी। देखते ही देखते छात्र संगठन हिंसक हो गए। वहां की सरकार ने 1971 मुक्ति संग्राम में शामिल होने वाले लोगों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का आदेश दिया था। हालांकि जुलाई में वहां के सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण का सरकारी फैसला रद्द कर दिया था। इसके बाद भी प्रदर्शन नहीं थमे और सरकार की खिलाफत शुरू हो गई। रविवार को भड़की ताजा हिंसा में करीब 100 लोगों की मौत हुई थी। भीड़ ने कई पुलिसकर्मियों को गोली मार दी थी। इस हिंसा में अब तक कुल 300 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घायल हैं।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 : ड्राइवर, युवाओं और गरीबों के नाम पर भी बनी पार्टी l

Awaaz India TV

पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारत लौटी मनु भाकर ने सोनिया गांधी संग की मुलाकात।

Awaaz India TV

उसे मौत का आभास हो गया था!…बहन ने भाई को राखी बांधी और कुछ ही देर में ली अंतिम सांस

Awaaz India TV

नरेंद्र मोदी खुद को ‘चाय वाला’ बताते हैं लेकिन भूल गए कि देश में गरीबी भी है- मल्लिकार्जुन खड़गे।  

Awaaz India TV

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की गैंग चंदेरी का नया आतंक से लड़ने के लिए वापस आ रही है !

Awaaz India TV

Shinde और BJP पर भड़के Uddhav Thackeray कहा, मिंधे-भाजपा सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

Awaaz India TV

Leave a Comment