Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

नई हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा ने SEBI अध्यक्ष को पूछे सवाल।

Hindenburg Report: हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को बाजार नियामक सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच पर आरोप लगाया कि उनके और उनके पति के पास अडानी मनी साइफनिंग (पैसों की हेराफेरी) घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी। इसलिए हिंडेनबर्ग रिपोर्ट के 18 माह बाद भी उन्होंने अडानी पर कार्रवाई करने में कोई रुचि नहीं ली। हालांकि सेबी की अध्यक्ष बुच और उनके पति ने अडानी समूह की ओर से अपने खिलाफ लगाए गए व्यावसायिक लाभ लेने संबंधी आरोपों को निराधार बताया है। अडानी समूह ने रविवार को हिंडनबर्ग रिसर्च के नवीनतम आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और चुनिंदा सार्वजनिक सूचनाओं से छेड़छाड़ करने वाला करार दिया और कहा कि उसका सेबी अध्यक्ष या उनके पति के साथ कोई व्यावसायिक संबंध नहीं है।

अब हिंडनबर्ग ने सेबी की मौजूदा चेयरमैन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर भी अडानी से मिलकर व्यावसायिक लाभ लेने के आरोप लगाए हैं, जिसका कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल समर्थन कर रहे हैं और उन्होंने पीएम को अडानी का मित्र बताते हुए पीएम की नीतियों पर सवाल उठाने शुरू कर दिये हैं। इस बिच अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सांसद लोकसभा महुआ मोइत्रा ने SEBI अध्यक्ष के लिए कुछ सवाल खड़े करते हुए लिखा, “प्रिय अध्यक्ष @SEBI_India हम आपके विस्तृत स्पष्टीकरण में इन प्रश्नों का उत्तर चाहेंगे”

1. क्या आपने 2015 में ग्लोबल डेवलपमेंट अपॉर्चुनिटीज फंड का हिस्सा बनकर आईपीईप्लस फंड 1 में निवेश किया था, जो विनोद अदाणी द्वारा उपयोग किए जाने वाले ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड का एक हिस्सा था?
2. इस फंड में आपकी हिस्सेदारी कब बंद हुई?
3. क्या अडानी एंटरप्राइजेज/अडानी पावर के पूर्व निदेशक अनिल आहूजा इस फंड का हिस्सा थे?
4. जब आप सेबी के पूर्णकालिक सदस्य थे तो क्या आपने सेबी को अपनी स्वामित्व हिस्सेदारी का खुलासा किया था?
5. जब आप सेबी के पूर्णकालिक निदेशक थे, तो क्या आपके पास कभी सिंगापुर में एगोरा पार्टनर्स या भारत में एगोरा पार्टनर्स में शेयरधारिता थी?
6. क्या आपने इस शेयरधारिता और प्राप्त आय और राजस्व का खुलासा किया?
7. किन संस्थाओं ने एगोरा को व्यवसाय दिया?
8. क्या आपने 2022 में एगोरा में अपनी हिस्सेदारी अपने पति को बेची/हस्तांतरित की?
9. कौन सी संस्थाएं एगोरा सिंगापुर या एगोरा इंडिया को कारोबार देना जारी रखेंगी?
10. क्या आपने सेबी को बताया है कि आपके पति ब्लैकस्टोन में शामिल हो गए हैं जो आरईआईटी पारिस्थितिकी तंत्र के सबसे बड़े हितधारकों में से एक है?
11. एक व्यक्ति के रूप में या एक समूह के रूप में आपने अदानी समूह या ब्लैकस्टोन या ऐसे संगठनों के लोगों के साथ कितनी सीधी बैठकें कीं जहां अदानी या ब्लैकस्टोन भागीदार हैं?
12. सुप्रीम कोर्ट को यह बताने से पहले कि सेबी ने “खाली निष्कर्ष निकाला था”, क्या आपने समिति/सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया था कि जिन कुछ फंडों की आपको जांच करने का काम सौंपा गया था, वे वास्तव में उसी इकाई का हिस्सा थे जिसमें आपने निवेश किया था? ?
13. क्या आपने खुद को जांच से अलग कर लिया?

बता दें कि अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने जनवरी, 2023 में जारी अपनी पिछली रिपोर्ट में अडानी समूह पर वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी और शेयरों की कीमतें चढ़ाने के लिए विदेशी कोष के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे‌। हालांकि अडानी समूह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि वह नियामकीय प्रावधानों का पालन करता है‌।

Related posts

Savi 1st Day Collection :”Savi” के पहले दिन की कमाई ठीक-ठाक रही, इतने करोड़ का किया Collection।

Awaaz India TV

Supreme Court के आरक्षण वाले निर्णय का विरोध, SC-ST संगठनों की ओर से 21अगस्त को भारत बंद का आह्वान

Awaaz India TV

अवैध पिस्तौल ले जा रहा युवक गिरफ्तार, मॉडल बनने के लिए कर रहा है स्ट्रगल

Awaaz India TV

फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में प्रभास जोकर लगते हैं–अरशद वारसी

Awaaz India TV

Delhi के ओल्ड राजिंदर नगर Coaching Center की घटना के संबंध Akhilesh Yadav ने Om Birla को लिखा पत्र।

Awaaz India TV

मोदी सरकार को हम बहुत जल्दी बंगलादेश की तरह निपटा देंगे–किसान नेता राजेश टिकैत का विवादास्पद बयान

Awaaz India TV

Leave a Comment