Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

यूपी के कानपुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाला मौलाना मुख्तार हुआ गिरफ्तार।

Kanpur Child Abuser Arrested यूपी के ग्वालटोली से एक 70 वर्षीय मौलाना की 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आयी थी। कानपुर, यूपी की ग्वालटोली स्थित एक मजार में 70 वर्षीय मौलाना मुख्तार ने एक सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास किया। वहां मौजूद एक लड़के ने बताया कि मौलाना ने पहले बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कमरे में बुलाया। इसके बाद जब वह लड़का मौलाना के पीछे गया तो उसने देखा कि मौलाना ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बच्ची को टॉफी देने के बाद उसके साथ ग़लत हरकत शुरू कर दी‌। जब उस लड़के को मौलाना की नीयत ठीक नहीं लगी तो उसने दरवाजे पर धक्का मारा। इससे डरकर मौलाना दूसरे दरवाजे से भाग गया‌।

इसके बाद लड़की के परिजनों की शिकायत पर मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मौलाना की तलाश में जुटी हुई है। बताया गया है कि पहले भी ये मौलाना कुछ बच्चियों से दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। लेकिन लोगों ने बदनामी के डर से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वही अब खबर आ रही है की 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे मौलाना मुख्तार कानपुर पुलिस ने आज (12 अगस्त) गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना मुख्तार पर पुलिस द्वारा आगे की करवाई की जा रही है।

Related posts

Brain Cancer से जूझते हुए एक दिन के लिए IPS अधिकारी बना 9 साल का बच्चा

Awaaz India TV

रौंगटे खड़े कर देने आ रही है स्त्री, “Stree 2” का Teaser हुआ रिलीज़।

Awaaz India TV

 महाराष्ट्र कोल्हापुर के Swapnil Kusale ने Paris Olympics में हासिल किया Bronze Medal।

Awaaz India TV

संप्रग सरकार के समय मुद्रास्फीति दहाई में थी, हम पांच प्रतिशत के नीचे लाएः केंद्रीय गृह अमित शाह

Awaaz India TV

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मेटीरियल लीक, दो वर्कर्स के बेहोश होने की खबर

Awaaz India TV

David Johnson Death: बेंगलुरु में फ्लैट के बालकनी से गिरने से David Johnson की मौत, आत्महत्या का संदेह।

Awaaz India TV

Leave a Comment