Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

UP के बिजनौर नेशनल हाईवे पर रील बना रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर।

Bijnor National Highway Accident: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नेशनल हाईवे पर दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। बिजनौर के नेशनल हाईवे पर रील बनाते समय दो युवकों को कार से टक्कर मारने का मामले सामने आया है। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

दरअसल हादसा बिजनौर के कीरतपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। मुंढाला गांव के रहने वाले दो युवक समर पुत्र इमरान और नोमान पुत्र लुकमान बाइक पर सवार होकर रील बना रहे थे। जैसे ही युवक नेशनल हाईवे 34 पर रील बनाते हुए आगे बढ़े तभी एक तेज रफ्तार कार ने युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर की थी की दोनो युवक उछल कर दूर जा गिरे।

इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। हादसे का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रह है। जारी किये वीडियो में आप देख सकते है की, 2 युवक बाइक पर बेठ वीडियो शूट करा रहे है। और पीछे से कोई शख्स उनका यह वीडियो शूट कर रहा है। तभी अचानक तेज रफ़्तार से एक गाडी उन्हें टक्कर मार देती है।

 

 

Related posts

Arvind Kejriwal की CBI रिमांड पर CM Bhagwant Mann ने कहा,  BJP के इशारे पर CBI का खुला दुरुपयोग है।

Awaaz India TV

Delhi School Bomb Threat : मदर मैरी सहित 12 स्कूलों में बम की धमकी।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता हुए शिवसेना में शामिल।  

Awaaz India TV

SC-ST रिजर्वेशन के मुद्दे को लेकर एक बार फिर मायावती ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया।

Awaaz India TV

Nagpur Viral Video: दिनदहाड़े ऑटो चालक ने छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत।

Awaaz India TV

PM नरेंद्र मोदी ने बदली प्रोफाइल पिक्चर और सभी भारतवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने की अपील की।

Awaaz India TV

Leave a Comment