Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो मां को ही मार डाला कलयुगी बेटे ने

Haridwar Murder Case: देवों की नगरी कहे जाने वाले हरिद्वार से एक दानवों वाला सनसनीखेज वाकया सामने आया है। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में नशे के लिए पैसे देने से इनकार करने पर एक नशेड़ी कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को ही मार डाला। उसने मां के सिर पर फावड़े से वार कर उसे मार डाला और शव को बाथरूम में डालकर फरार हो गया।

20 वर्षीय नशेड़ी युवक सावन कुमार को जब पड़ोसियों ने खून में लथपथ तेजी से जाते देखा तो उन्हें शक हुआ। फिर कुछ लोग दौड़कर उसके घर पहुंचे तो सीन देखकर उनके होश उड़ गये। उन्होंने उसकी मां कमलेश को खून से लथपथ बाथरूम के अंदर गिरा पाया। वो मर चुकी थी।लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, फेरुपुर चौकी प्रभारी और पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची।

पूछताछ से सामने आया कि आरोपी सावन स्मैक का नशा करता है। मंगलवार सुबह जब उसका भाई व पिता काम पर चले गए तो उसने स्मैक के लिए अपनी मां से पैसे मांगे। पैसे न देने पर गुस्सा में आकर मारपीट करने लगा। इसके बाद घर में रखे फावड़े से अपनी मां के सिर पर कई बार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर मां को बाथरूम में खींचकर ले जाने के बाद अंदर डालकर फरार हो गया। सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Related posts

Pavitra Jayaram dies : 12 May को रोड हादसे में Actress की हुई मौत।

Awaaz India TV

Munawar Faruqui’s Fans Attack On UK Rider : राइडर ने बताया सच ।

Awaaz India TV

बदलापुर में 2 नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न, रेलवे स्टेशन प्रदर्शन कर की न्याय की मांग।

Awaaz India TV

Bihar के Samastipur जिले में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई।

Awaaz India TV

‘कोश्यारी की टोपी कभी नहीं उड़ी, फिर मूर्ति कैसे गिर गई…’ सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर भड़के उद्धव ठाकरे

Awaaz India TV

Reels के लिए दो युवकों ने कच्छ के मुंद्रा समुद्र में उतारी थार, खुद ही मुसीबत में फंस गए।

Awaaz India TV

Leave a Comment