Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

मिंधे-भाजपा शासन अपराधियों का समर्थन करने में अधिक रुचि रखते हैं – शिवसेना (UBT)

ShivSena on Badlapur CCTV Footage Missing: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के खुलासे के बाद अब स्कूल में लगे सीसीटीवी के 15 दिन के फुटेज गायब होने की खबर सामने आयी। वही पुलिस अब गायब फुटेज की जांच करेगी। CCTV  गायब फुटेज होने के मामले पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दीपक केसरकर ने सोमवार (26 अगस्त) को बताया कि बदलापुर के स्कूल में 15 दिन के सीसीटीवी फुटेज गायब है, जहां दो बच्चियों के साथ स्कूल अटेंडेंट की तरफ से यौन उत्पीड़न किया गया था, अब इस मामले आगे की जांच पुलिस करेगी।


वही बदलापुर स्कूल के CCTV गायब फुटेज होने के मामले को लेकर शिवसेना (UBT) ने मिंधे-भाजपा शासन पर निशाना साधा है। शिवसेना (UBT) ने ट्वीट जारी कर कहा, मिंधे-भाजपा शासन अपराधियों का समर्थन करने में अधिक रुचि रखते हैं। जारी किये पोस्ट में शिवसेना ने लिखा, “बदलापुर में हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर आखिर किसे बचाने की कोशिश की जा रही है; महाराष्ट्र को यह बात समझनी होगी। मिंधे-भाजपा शासन मैचों के लिए नहीं बना है, वे अपराधियों का समर्थन करने में अधिक रुचि रखते हैं।”

पहले भी कई मामलो में आरोपियों को पनाह देने वाले मामलो को सामने खड़ा करते हुए शिवसेना ने लिखा, “अब निम्न उदाहरण देखें, पुणे के कल्याणी नगर हिट एंड रन मामले में आरोपियों के सबूतों को दबाने की कोशिश की गई थी। वर्ली हिट एंड रन मामले का आरोपी 60 घंटे तक लापता था और उसके खून में अल्कोहल का स्तर दिखना बंद होने के बाद ही उसे पकड़ा गया। बदलापुर में महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी खो गए। क्या ये सब संयोग हैं या इसके पीछे किसकी चालाकी है? आप महाराष्ट्र की जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते”।

Related posts

Maharashtra Lok Sabha 2024: मुंबई में एक सीट से पांच संजय पाटिल चुनाव मैदान मेंl

Awaaz India TV

UP के मुस्लिम परिवारों को बांग्लादेशी बताकर पीटने वाले पिंकी को गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Awaaz India TV

संसद का मानसून सत्र शुरू : Rahul Gandhi ने कहा,”हमारा एग्जाम सिस्टम बकवास है!

Awaaz India TV

 कुमेदपुर में तेल से भरे मालगाड़ी के 5 टैंकर पटरी से उतरने की खबर के बाद रेल मंत्री पर बरसी कांग्रेस ।

Awaaz India TV

Modi सरकार के “संविधान हत्या दिवस” के निर्णय पर सामने आयी कई पार्टी के प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

सरकार ने बैन की 156 ऐलोपैथिक दवाएं, आपके घर में भी हों तो फेंक दें

Awaaz India TV

Leave a Comment