Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

वीमेंस T20 वर्ल्ड कप, सबकी नजर भारत-पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले मैच पर

ICC Women WT20: महिला टी 20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले ये मैच बंगलादेश में होने जा रहे थे, पर वहां राजनीतिक अस्थिरता के कारण इसका आयोजन संभव नहीं हो पाया। अब आईसीसी ने इसकी मेजबानी यूएई को सौंप दी है। अब इस टूर्नामेंट के मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा, जो कि बेहद अहम रहने वाला है। क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी एक दूसरे के सामने होती हैं तो रोमांच अपने शिखर पर होता है।

बहरहाल टीम इंडिया का पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। ग्रुप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ग्रुप ए में भारत के अलावा भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं और ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें हैं। 17 और 18 अक्टूबर को दुबई और शारजाह में सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल मैच होगा। प्रत्येक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी और हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

भारत का पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 सितंबर को दुबई में होगा। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली महिला टीम 1 अक्टूबर को दुबई में अपने दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। कुल मिलाकर 3 अक्टूबर को मुख्य टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चार दिनों में 10 टेस्ट मैच होंगे।

Related posts

Space में फंसी भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams को मसल्स और हड्डियां कमजोर होने का ख़तरा

Awaaz India TV

बन्दुक की नोक पर चोरो ने लूट ली खारघर की Jewelley Shop, घटना CCTV में हुई कैद।

Awaaz India TV

Maharashtra: सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार बारामती के मंदिर में मिले, एक-दूसरे को गले लगाया

Awaaz India TV

Viral Video: शराब छोड़ने गए व्यक्ति को कुछ इस अंदाज़ में बाबा ने दिया आशीर्वाद।

Awaaz India TV

Border2 Coming Soon : ‘Border’ के 27 साल बाद अब ‘Border2’, Sunny Deol ने की घोषणा

Awaaz India TV

international Labour Day : काम की गरिमा का उत्सव।

Awaaz India TV

Leave a Comment