Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

Bareilly Riots: बरेली दंगो के मास्टमाइंड Maulana Tauqeer Raza के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, SHO पर कार्रवाई के आदेश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले की एक अदालत ने 2010 में हुए दंगों के आरोपी इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (Ittehad-e-Millat Council) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान (Maulana Tauqeer Raza) के खिलाफ सोमवार को गैर जमानती वारंट (non-bailable warrant) जारी किया।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुनीति पाठक ने बताया कि खान के खिलाफ अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एडीजे) प्रथम (त्वरित अदालत) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

अदालत ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ-प्रथम) संदीप सिंह को 13 मार्च तक नोटिस तामील करवाकर खान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।अदालत ने इसके पहले नोटिस तामील कराने में असफल रहे प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आशुतोष रघुवंशी के खिलाफ दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान को आदेश दिया है।

आदेश की प्रति बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी रेंज) डॉ. राकेश सिंह को भी भेजी गयी है।

पाठक के मुताबिक, इसपर नाराजगी जताते हुए अदालत ने कहा कि दस दिन पहले तक खान बरेली पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे और पांच मार्च को नोटिस जारी कर उन्हें 11 मार्च को तलब करने के लिए कहा गया तो पुलिस खान को ढूंढ नहीं पा रही है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दंगे के मुख्य ‘मास्टरमाइंड’ तौकीर को पुलिस द्वारा ढूंढ न पाने से साफ जाहिर है कि पुलिस खान का सहयोग कर रही है और इसी वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Related posts

राज ठाकरे के काफिले के सामने शिव सेना (UBT) द्वारा किये प्रदर्शन पर संदीप देशपांडे की तीखी प्रतिक्रिया

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: बांदा जेल में बंद माफिया राजनेता मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Awaaz India TV

‘अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे…’; Rahul Gandhi ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

Awaaz India TV

PM Modi Kashmir Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर दौरे को लेकर भड़की महबूबा मुफ्ती,  लगाए ये गंभीर आरोप

Awaaz India TV

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच Anshuman Gaekwad ने 71 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा।

Awaaz India TV

कॉमेडियन- एक्टर राजपाल यादव मुश्किल में, बैंक ने सीज की करोड़ों की संपत्ति

Awaaz India TV

Leave a Comment