Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction sports Top Headlines

नीरज चोपड़ा के माँ के बयान ने जीता सबका दिल कहा, अरशद नदीम भी बेटे जैसा है।  

Neeraj Chopra Mother Statement: नीरज चोपड़ा के सिल्वर जित से पूरे भारत और नीरज के परिवार में उत्सव का माहौल छाया हुआ है। ANI द्वारा नीरज चोपड़ा की माँ (सरोज देवी) को पूछे गए सवालो पर उनके जवाब ने देश का दिल जीत लिया है। नीरज के जीत के बाद गर्व महसूस कर रही माँ ने ANI संग बातचित में कहा, मैं सिल्वर से खुश हूं। हम सिल्वर को भी गोल्ड समझ रहे है। जिस लड़के (अरशद नदीम) को गोल्ड मिला है वह भी मेरे बच्चे जैसा है। सब मेहनत कर वह पहुँचते है। हम सब बहुत खुश है।

नीरज चोपड़ा की माँ (सरोज देवी) के दिल को छू लेने वाले जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय यूटूबर ध्रुव राठी ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट जारी किया है। ध्रुवे राठी ने जारी किये पोस्ट में वीडियो क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, “क्या कृपा है नीरज चोपड़ा की माँ की, कुछ ऐसा जिससे लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं। कहती है, मैं सिल्वर से खुश हूं, जिस लड़के (अरशद नदीम) को गोल्ड मिला, वह भी मेरा बच्चा है, हर कोई बहुत मेहनत करने के बाद वहां जाता है। मीडिया वालों को नफरती मसाला नहीं मिला, गलत घर में चले गए बेचारे!”

बता दे की, भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया है। नीरज ने 89.45 मीटर का भाला फेंक जित हासिल कर दूसरा स्थान पाया है। वही पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर स्कोर के साथ ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया है। और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

Related posts

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू संग की मुलाकात।

Awaaz India TV

Inter Caste Love :पुलिस के पास बुर्का पहन, मदद मांगने पहुंची हिंदू लड़की, लव-मैरिज से जान का ख़तरा बताया

Awaaz India TV

Sidharth Malhotra ​​ने कैप्टन Vikram Batra को उनकी 25वीं मृत्यु-तिथि पर दी श्रद्धांजलि।

Awaaz India TV

Pakistani मंत्री ने Imran Khan की जेल को बताया उनकी ‘ससुराल’, कहा- ऐश कर रहे पूर्व PM

Awaaz India TV

कल विपक्ष ने बजट पर कुछ नहीं कहा, केवल राजनीति की है-Kiren Rijiju

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: Raebareli के मंच से Sonia Gandhi ने किया वादा , कहा Rahul निराश नहीं करेगा।

Awaaz India TV

Leave a Comment