Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

वक्फ बोर्ड बिल पर सामने आई बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया।

Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड बिल मामले पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है। बसप प्रमुख मायावती ने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए यूपी सरकार द्वारा मस्जिद, मदरसा, वक्फ आदि मामलों में जबरदस्ती की दखलन्दाजी, मन्दिर-मस्जिद, जाति, धर्म व साम्प्रदायिक उन्माद आदि की आड़ में कांग्रेस व भाजपा की राजनीति और  संसद में पेश वक्फ (संशोधन) विधेयक पर बात की।


BSP प्रमुख अपने पहले पोस्ट में लिखा, “केन्द्र व यूपी सरकार द्वारा मस्जिद, मदरसा, वक्फ आदि मामलों में जबरदस्ती की दखलन्दाजी तथा मन्दिर व मठ जैसे धार्मिक मामलों में अति-दिलचस्पी लेना संविधान व उसकी धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्त के विपरीत अर्थात ऐसी संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति क्या जरूरी? सरकार राष्ट्रधर्म निभाए।”

मायावती ने आगे अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, “मन्दिर-मस्जिद, जाति, धर्म व साम्प्रदायिक उन्माद आदि की आड़ में कांग्रेस व भाजपा आदि ने बहुत राजनीति कर ली और उसका चुनावी लाभ भी काफी उठा लिया, किन्तु अब देश में खत्म हो रहा आरक्षण व गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पिछड़ापन आदि पर ध्यान केन्द्रित करके सच्ची देशभक्ति साबित करने का समय।”

अपने आखिर पोस्ट में मायावती ने लिखा, “आज संसद में पेश वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जिस प्रकार से इसको लेकर संदेह, आशंकाएं व आपत्तियाँ सामने आयी हैं, उसके मद्देनजर इस बिल को बेहतर विचार के लिए सदन की स्थायी (स्टैण्डिंग) समिति को भेजना उचित। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार अगर जल्दबाजी न करे तो बेहतर।”

Related posts

Swati Maliwal Case :जाने Bibhav के खिलाफ कोनसी IPC धरा दर्ज की जाई है।

Awaaz India TV

Mismatched Season 3: Actors ने शेयर की Season Wrap की तस्वीरें।

Awaaz India TV

Noida Crime : 4 करोड़ के गांजा संग पांच लोग गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :गुड़गांव में 2,08,116 वोट से Raj Babbar आगे।

Awaaz India TV

Gold Price: 65,000 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी 900 रुपये हुई महंगी

Awaaz India TV

T20 World Cup : T20 World Cup के पहले Team India ने की ग्राउंड सेशन की हुई शुरुवात।

Awaaz India TV

Leave a Comment