Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

By-Election 2024: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव 10 जुलाई को।

By-Election 2024: इलेक्शन कमीशन ने सोमवार को सात राज्यों की 13 रिक्त विधानसभा सीटों के लिए 10 जुलाई को उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार हिमाचल प्रदेश की डेहरा, हमीरपुर और नालागढ़, पंजाब की जालंधर पश्चिम (अजा), बिहार की रुपौली, रायगंज और रामघाट दक्षिण (अजा), पश्चिम बंगाल की बगदा (अजा) और मानिकतला, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा (अजजा), उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर तथा तमिलनाडु की विक्रवांडी सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जायेगी।
कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र 21 जून तक भरे जा सकेंगे और उनकी जांच 24 जून को की जायेगी। नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि 26 जून होगी। मतदान 10 जुलाई को कराये जाएंगे और मतगणना 13 जुलाई को होगी। आयोग ने कहा है कि उपचुनावों की पूरी प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

Related posts

Bigg Boss OTT S3 :Show का 1st Teaser रिलीज़, Salman नहीं करेंगे शो को होस्ट ?

Awaaz India TV

“Munjya” Day1 Collection : “Munjya” ने पहले दिन Box Office पर जमकर छापे नोट।

Awaaz India TV

मरीज ने महिला डॉक्टर के बाल खींचे और सिर बेड पर दे मारा! तिरुपति के अस्पताल की घटना

Awaaz India TV

Lok Sabha elections 2024: अमित शाह से मिले राज ठाकरे, NDA गठबंधन में होंगे शामिल?

Awaaz India TV

Odisha Lok Sabha Election 2024: BJP के 21 उम्मीदवारों की लिस्ट।  

Awaaz India TV

PM Modi Oath Ceremony: PM आवास तक दौड़ते हुए पहुंचे BJP नेता Ravneet Singh Bittu।

Awaaz India TV

Leave a Comment