Ganga Bridge Collapse: बिहार में कभी बेवजह खेत के बीच पुल बना दिया जाता है तो कभी कोई पुल इतना कमजोर बनाया जाता है कि एक बारिश में ही ढह जाए। शुक्रवार शाम को भी वहां गंगा नदी पर बन रहा एक पुल अचानक ढह हो गया। यह पुल भागलपुर जिले से खगड़िया जिले को जोड़ता है और तीन साल में यह तीसरा मौका है, जब यह निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया है। चूंकि गंगा नदी में बाढ़ के कारण पुल का निर्माण कार्य बंद था, लिहाजा इस पुल हादसे में किसी को कोई चोट पहुंचने की खबर नहीं है। पुल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भागलपुर के सुल्तानपुर-अगुवानी के बीच बन रहे इस पुल के वीडियो में गंगा नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ दिख रहा है। अचानक पुल के पानी में डूबे हुए दो पिलर टूटकर गंगा में समा जाते हैं। ध्वस्त होने वाले पिलर संख्या 9 और 10 बताए गए हैं।
Jai Ho Bihari, Keep voting BJP & Nitish
A bridge in Bihar committed suicide again.
Super structure of the bridge being constructed on the Ganga river between Sultanganj and Agwani in Bhagalpur at a cost of 1710 crores collapsed.Last year also a part of this bridge had collapsed pic.twitter.com/N8bJ91nJ8O
— Fiza 🇮🇳 (@hoorsheikh_fiza) August 17, 2024
एसपी सिंगला एंड कंपनी द्वारा करीब 1710 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल इससे पहले भी दो बार गिर चुका है। एक बार 30 अप्रैल 2022 को और दूसरी बार 4 जून, 2023 को गिरा था। लगातार तीन साल में तीसरी बार पुल गिरा है। स्थानीय लोग पुल के निर्माण में स्थानीय भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले भी दो बार ध्वस्त होने के बावजूद पुल के मटीरियल की क्वालिटी की जांच नहीं की गई है। इसके चलते ही पुल अब तीसरी बार भी गिर गया।
