Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

बिहार में पुल के गिरने की हैट्रिक, गंगा नदी पर बन रहा पुल तीसरी बार ढहा

Ganga Bridge Collapse: बिहार में कभी बेवजह खेत के बीच पुल बना दिया जाता है तो कभी कोई पुल इतना कमजोर बनाया जाता है कि एक बारिश में ही ढह जाए। शुक्रवार शाम को भी वहां गंगा नदी पर बन रहा एक पुल अचानक ढह हो गया। यह पुल भागलपुर जिले से खगड़िया जिले को जोड़ता है और तीन साल में यह तीसरा मौका है, जब यह निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया है। चूंकि गंगा नदी में बाढ़ के कारण पुल का निर्माण कार्य बंद था, लिहाजा इस पुल हादसे में किसी को कोई चोट पहुंचने की खबर नहीं है। पुल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भागलपुर के सुल्तानपुर-अगुवानी के बीच बन रहे इस पुल के वीडियो में गंगा नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ दिख रहा है। अचानक पुल के पानी में डूबे हुए दो पिलर टूटकर गंगा में समा जाते हैं। ध्वस्त होने वाले पिलर संख्या 9 और 10 बताए गए हैं।

एसपी सिंगला एंड कंपनी द्वारा करीब 1710 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल इससे पहले भी दो बार गिर चुका है। एक बार 30 अप्रैल 2022 को और दूसरी बार 4 जून, 2023 को गिरा था। लगातार तीन साल में तीसरी बार पुल गिरा है। स्थानीय लोग पुल के निर्माण में स्थानीय भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले भी दो बार ध्वस्त होने के बावजूद पुल के मटीरियल की क्वालिटी की जांच नहीं की गई है। इसके चलते ही पुल अब तीसरी बार भी गिर गया।

Related posts

Maharashtra: राहुल गांधी पर भड़के अशोक चव्हाण, बोले – मैं सोनिया गांधी से मिला भी नहीं

Awaaz India TV

Supreme Court के कांवड़ मार्ग पर स्थित भोजनालयों के नेमप्लेट की रोक पर Congress नेता Pawan Kheda ने दी प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: Modi की जीत, ‘गोदी मीडिया’ की कल्पना – Rahul Gandhi।

Awaaz India TV

प्राइवेट पार्ट में बेलन डाला…!अपनी बीवी की बेरहमी से हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

Awaaz India TV

 बजट पर सामान्य चर्चा करते हुए पूर्व वित्त मंत्री P. Chidambaram ने रखी पांच मांगें।

Awaaz India TV

Viral Video: शराब छोड़ने गए व्यक्ति को कुछ इस अंदाज़ में बाबा ने दिया आशीर्वाद।

Awaaz India TV

Leave a Comment