Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

उम्मीद है, नरेन्द्र मोदी को मणिपुर जाने का भी समय मिलेगा–पीएम के वायनाड दौरे पर कांग्रेस ने कसा तंज

Congress Vs Modi: पीएम नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तरी केरल के वायनाड जिले के आपदा प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के दौरे पर थे, जहां गत दिनों विनाशकारी भूस्खलन के कारण 300 से अधिक लोगों की जान चली गई है। हमारी मांग थी कि इस घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। पीएम के इस दौरे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी वायनाड गए हैं यह अच्छी बात है।वे एक बार फिर रूस- यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए यूक्रेन का दौरा करने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वह मणिपुर का दौरा करने के लिए भी समय और इच्छाशक्ति दोनों ही ढूंढ़ निकालेंगे।

पिछले 15 महीनों से मणिपुर की जनता भी बहुत दुख, दर्द और पीड़ा झेल रही है।उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने एक अच्छा कदम उठाते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसमें विदेश मंत्री ने बांग्लादेश के हालात से विपक्ष को अवगत कराया। लेकिन, अच्छा होता अगर पीएम मोदी भी बैठक का हिस्सा होते। वह कितनी बार संसद आते हैं? कहना न होगा कि कांग्रेस हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा न करने के लिए प्रधानमंत्री पर लगातार निशाना साधती रही है।

Related posts

खन्ना में  प्राचीन शिवपुरी मंदिर में चोरों ने हथौड़े मारकर शिवलिंग को किया खंडित।

Awaaz India TV

 हाथरस भगदड़ मामले में सांसद Priyanka Chaturvedi का बड़ा बयान, “सत्संग करने वाले बाबा पर भी कार्रवाई होनी चाहिए”।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: अजित पवार का बड़ा बयान, 28 मार्च को होगी “महायुति” गठबंधन के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा  

Awaaz India TV

बरेली के एक मोहल्ले में हिंदुओं ने लगाए वहां से पलायन करने के पोस्टर, प्रशासन लगा मसला सुलझाने में

Awaaz India TV

BJD Chief Naveen Patnaik: Naveen Patnaik की 24 साल की सत्ता खत्म, किया Resign

Awaaz India TV

भारत शांति शिखर सम्मेलन आयोजित करे तो युद्ध रुक सकता है–भारत से जेलेंस्की का अनुरोध

Awaaz India TV

Leave a Comment