Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

‘इसरो’ ने रचा नया इतिहास, किया सबसे छोटे रॉकेट SSLV का सफल प्रक्षेपण

Small Satellite Launch Vehicle: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने आज 16 अगस्त 2024 को एक नया इतिहास रच दिया है। आज इसरो के सैटेलाइट ले जाने वाले स्मॉल और सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल यानी SSLV रॉकेट ने सुबह 9.33 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस रिसर्च सेंटर में अपनी उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। SSLV अपने साथ तीन पेलोड्स वाली सैटेलाइट लेकर गया है, जो आकाश में रहकर धरती की निगरानी करेंगी और किसी मुसीबत के आने से पहले ही अलर्ट देंगी।

 

इस मिशन की सफलता के साथ ही इसरो का 500 किलोग्राम तक के वजन की सैटेलाइट लॉन्च करने वाले सबसे छोटे रॉकेट के डेवलपमेंट का कीर्तिमान बन गया है। आज का मिशन, 2024 में बेंगलुरु मुख्यालय वाली अंतरिक्ष एजेंसी के लिए तीसरा मिशन है, इससे पहले जनवरी में पीएसएलवी-सी58/एक्सपोसैट और फरवरी में जीएसएलवी-एफ14/इनसैट-3डीएस मिशन सफल रहे थे। इस शानदार, कॉम्पैक्ट, ‘मिनी रॉकेट’ की सफल‌ लॉन्चिंग भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक बड़ा सुखद बदलाव साबित होने वाली है‌। अब इसे व्यावसायिक उपयोग के लिए उत्पादित किया जा सकता है। क्योंकि इस समय विश्व स्तर पर स्माल सेटेलाइट मार्केट तेजी से बढ़ रहा है।

Related posts

संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, बोले – ‘शक्ति’ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है भाजपा

Awaaz India TV

बंद के दौरान निर्दोष लोगों पर पुलिस की हुई लाठीचार्ज/बर्बरता अति-दुखद व निन्दनीय- मायावती।

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा, छत की  ग्रिल गिरने से 2 की मौत

Awaaz India TV

Natasa-Hardik Divorce Rumours: नहीं टूटा Natasa-Hardik का रिश्ता? Natasa ने रीस्टोर किये सारे Photos ।

Awaaz India TV

National Panchayati Raj Day : गाँव के विकास की ऊंचाइयों को समर्पित

Awaaz India TV

70 वर्षीय अनुभवी फिल्म प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर का निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि।

Awaaz India TV

Leave a Comment