Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti

संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, बोले – ‘शक्ति’ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है भाजपा

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने  दावा किया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘‘शक्ति’’ टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है।

पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में राउत ने कहा कि मुंबई में रैली के दौरान राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महज एक मुखौटा है और विपक्ष को उनके पीछे की ‘‘शक्ति’’ से लड़ना होगा।

राज्यसभा सदस्य ने दावा किया, ‘‘राहुल का मतलब ‘धन शक्ति’ था जिसके खिलाफ विपक्ष को लड़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत कहा कि यह हिंदुत्व और नारी शक्ति पर हमला है। खुद को भगवान विष्णु का अवतार मानने वाले लोगों को राहुल गांधी के ‘शक्ति’ हमले से झटका लगा और उन्होंने राहुल के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू कर दिया। इस झूठे प्रचार तंत्र के पीछे भी कोई शक्ति है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा एक मनोरोगी बन गयी है।’’ राउत ने यह भी पूछा कि रोगियों के इलाज से कमाई करने वाले एक अस्पताल को चुनावी बॉण्ड क्यों खरीदने पड़े।

उन्होंने कहा, ‘‘यशोदा सुपर स्पैशियिलिटी हॉस्पिटल ने अक्टूबर 2021 से अक्टूबर 2023 के बीच 162 करोड़ रुपये के चुनावी बॉण्ड खरीदे। कोविड-19 महामारी के दौरान कौन-सी पार्टी एक अस्पताल से चंदा ले रही थी? कोविड-19 केंद्र और ‘खिचड़ी’ मामलों की जांच कर रही एजेंसियों को इस अस्पताल तथा भाजपा के संबंधों की भी जांच करनी चाहिए।’’

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुंबई में कोविड-19 उपचार केंद्र स्थापित करने में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है।

ईडी कोविड-19 महामारी के दौरान शहर में फंसे प्रवासी मजदूरों को ‘खिचड़ी’ के पैकेट उपलब्ध कराने के लिए मुंबई नगर निकाय द्वारा दिए एक ठेके में कथित अनियमितताओं की भी जांच कर रही है।

Related posts

शिव ठाकरे ने इस वीकेन्ड अपने डबल धमाके से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया |

Awaaz India TV

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSP सुप्रीमो मायावती ने दी बधाई।

Awaaz India TV

Rules Changing From June 1 : आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर एलपीजी सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result: Varanasi से बढ़त की तरफ PM Modi, कांग्रेस के Ajay Rai 49 हजार वोट से पीछे।

Awaaz India TV

Nirmala Sitharaman के Budget पर Chirag Paswan का विपक्ष को जवाब।

Awaaz India TV

बदलापुर में विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में 300 पर मामला दर्ज, 28 हिरासत में मामले पर शिवसेना ने पूछा सवाल

Awaaz India TV

Leave a Comment