Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Neeti Rajneeti Top Headlines

Kangana Ranaut Slapped : Kangana थप्पड़-कांड के सपोर्टर Vishal Dadlani को Shabana, Sona ने लताड़ा

Kangana Ranaut Slapped : एमपी और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangna Ranaut) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। रवीना टंडन (Raveena Tandon),  शबाना आजमी (Shabana Azmi), अनुपम खेर (Anupam Kher) और कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) सहित बॉलीवुड की अनेक हस्तियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जो लोग कभी भी कंगना के समर्थन में नहीं बोलते थे, वे भी अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

इस थप्पड़ कांड पर कंगना की खिलाफत में गायक, कंपोजर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) को शाबाशी देते हुए उन्हें नौकरी देने की बात कही है। विशाल की इस हरकत पर शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने ट्वीट किया, “मेरे दिल में कंगना के लिए कोई प्यार नहीं है, लेकिन मैं खुद को उन लोगों के समूह में शामिल नहीं कर पा रही हूं जो थप्पड़ मारने का जश्न मना रहे हैं। अगर सुरक्षाकर्मी कानून को अपने हाथ में लेने लगेंगे तो हम में से कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।”

‘फुरके’ ,’दिल्ली वेल्ही, ‘खूबसूरत’ फेम चर्चित सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) को निशाने पर लेते हुए कहा है, ”जिस ‘रीढ़’ की बात की जा रही है, वह सीरियल मोलेस्टर अनु मलिक (Anu Malik) जैसे लोगों के बगल में जज की सीट पर बैठती है और जब मेरे जैसे सहकर्मी उनसे रियलिटी शो की जहरीली संस्कृति पर बोलने के लिए कहते हैं, तो वह कहते हैं कि उन्हें पैसा कमाकर देश छोड़ना है…”

बता दें कि हाल ही में कंगना संसद में मीटिंग के लिए हिमाचल से दिल्ली के लिए निकल रही थीं। तभी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसकी वजह किसान आंदोलन के दौरान कंगना का एक कमेंट बताया जा रहा था। कुलविंदर के मुताबिक, “किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने कहा था कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं। जब कंगना ने यह बयान दिया था, तब मेरी मां उसी आंदोलन का हिस्सा थीं। वह वहां बैठकर विरोध कर रही थीं।”

Related posts

Contact lenses ने की एक्ट्रेस Jasmine की आंखें खराब! जानिए Contact lenses से संबंधित सावधानियां

Awaaz India TV

Pune-Ahmednagar Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, २ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत १ घायल।

Awaaz India TV

“Bade Miyan Chote Miyan” : “बड़े मियां छोटे मियां” 1st day collection, जाने कितने करोड़ कमाए।

Awaaz India TV

UNICEF की Zero Dose Children रिपोर्ट पर Supriya Shrinate ने सरकार पर कसा तंज कहा- सरकार का कोई लेना देना नहीं है।

Awaaz India TV

Rabindranath Tagore Birthday: भारतीय साहित्य के आध्यात्मिक प्रेरणास्त्रोत।

Awaaz India TV

कोहली-रोहित के बाद Ravindra Jadeja ने भी T20 क्रिकेट से लिया संन्यास।

Awaaz India TV

Leave a Comment