Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Laapataa Ladies Break Record : Netflix पर Animal को छोड़ा पीछे , कमाए 13.8 Million व्यूज।

Laapataa Ladies Break Record : इस साल सभी ने ऐसे कई फिल्म्स देखे है जो बॉक्स ऑफिस के बाद OTT प्लेटफार्म पर हिट रही।  वही एक बार बॉलीवुड की ऐसी दो फिल्मो का Netflix OTT पर क्लैश हो रहा है। किरण राव (Kiran Rao) द्वारा डायरेक्ट की गयी फिल्म “Laapataa Ladies” ने संदीप रेडी वंगा (Sandeep Reddy Vanga) द्वारा डायरेक्ट की गयी फिल्म, बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर “Animal” को Netflix पर पीछे छोड़ दिया है।

किरण राव (Kiran Rao) द्वारा डायरेक्ट और आमिर खान (Aamir Khan), किरण और ज्योति देशपांडे (Jyoti Deshpande) द्वारा प्रोडूसेड की गयी फिल्म “Laapataa Ladies” 1 मार्च को बॉक्स ऑफिस मैं रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 23.29 करोड़ कमाए। “Laapataa Ladies” प्रचलित OTT प्लेटफार्म Netflix पर 26 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी । वही बात करे “Animal” की तो।  संदीप रेडी वंगा (Sandeep Reddy Vanga) द्वारा डिरेक्टेड और भूषण कुमार (Bhushan Kumar) द्वारा प्रोडूसेड फिल्म “Animal” ने 1 दिसम्बर को बॉक्स ऑफिस में कहर मचाया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 917.82 करोड़ कमाए।  “Animal” को 26 जनवरी को Netflix पर रिलीज़ किया गया था।

बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर चुकी फिल्म “Animal” को “Laapataa Ladies” ने पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को Netflix पर रिलीज़ हुए बस एक ही महीना हुआ है , और 1 महीने में ही फिल्म ने 13.8 मिलियन व्यूज कमाए।  वही “Animal” 26 जनवरी को Netflix पर रिलीज़ हुई थी जिनसे अभी तक 13.6 मिलियन विवेव्स कमाए है। यह फिल्म एक महीने में OTT द्वारा वर्ल्ड वाइड प्रसारित हुई है।  वही “Animal” को Netflix पर पीछे छोड़कर “Laapataa Ladies” ने एक रिकॉर्ड बनाया है , एक अचीवमेंट पायी है।

“Laapataa Ladies” फिल्म की कहानी, “दो युवा दुल्हनों की दुस्साहस जो एक ही ट्रेन से गुम हो जाती हैं। ग़लत पहचान से लेकर ज़ोर-ज़ोर से हँसने की घटनाओं तक, परिणामी अराजकता प्रचुर मात्रा में हँसी और दिल छू लेने वाले क्षणों की गारंटी देती है”। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव (Sparsh Shrivastava) , नीतांशी गोयल (Nitanshi Goel) , प्रतिभा रणता (Pratibha Ranta) और रवि किशन (Ravi Kishan) मुख्य किरदार के रूप में है।  वही छाया कदम (Chhaya Kadam), सतेंद्र सोनी (Satendra Soni), समर्थ माहोर (Samarth Mahor), और भास्कर झा (Bhaskar Jha) जैसे कई दिग्गज कलाकार भी नजर आए है।

Related posts

राहुल गांधी ने रायबरेली में पुलिस अधिकारियों पर दलित युवक की हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

Awaaz India TV

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर की इमेल आईडी हैक, मचा हड़कंप

Awaaz India TV

भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, करीब 23 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

मुंबई में निकलेगा Team India का Victory Parade, पुलिस ने जारी किया अलर्ट 7 सड़कें रहेंगी बंद।

Awaaz India TV

Patna Crime : पटना में JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हुई हत्या।  

Awaaz India TV

मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में प्रशिक्षु प्रशिक्षुओं के लिए वजीफा के संबंध Aditya Thackeray ने लिखा पत्र।

Awaaz India TV

Leave a Comment