Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time Top Headlines

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर की इमेल आईडी हैक, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर (Maharashtra Assembly Speaker Rahul Narvekar) का इमेल आईडी हैक होने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़ हैकिंग के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस (Maharashtra Governor Ramesh Bais) को मेल भेजे गए हैं। जब  राज्यपाल भवन को इसे लेकर शक हुआ तो मामला प्रकाश में आया। तो वहीं राहुल नार्वेकर ने मरीन लाइन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने IT एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

ग़ौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के तौर पर एकनाथ शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता पर राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे के पक्ष में फैसला सुनाया था। जिसके बाद उन्हें काफ़ी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। उनके इस फैसले से उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के गुट को बड़ा झटका लगा था।

शिवसेना (Shivsena) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के सदस्य रह चुके राहुल नार्वेकर 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

Related posts

Health is Wealth : Heat Stroke की समस्या ,वजह, बचाव और इलाज।

Awaaz India TV

ऑनर किलिंग” जायज है, वायलेंस नहीं– तमिल एक्टर रंजीत का कंट्रोवर्सियल बयान, हो रही जमकर आलोचना

Awaaz India TV

उत्तराखंड उप-चुनाव में Congress के जीत के बाद Alok Sharma का BJP को लेकर बड़ा बयान

Awaaz India TV

Odisha Lok Sabha Election 2024: BJP के 21 उम्मीदवारों की लिस्ट।  

Awaaz India TV

मुंबई में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के छात्र की रहस्यमय मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Awaaz India TV

फर्जी कॉल से हैं परेशान, तो जल्द मिलेगा छुटकारा, TRAI ने उठाया बड़ा कदम अब फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम

Awaaz India TV

Leave a Comment