Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

‘कोश्यारी की टोपी कभी नहीं उड़ी, फिर मूर्ति कैसे गिर गई…’ सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर भड़के उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray: सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में सियासत तेज होती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने इस मामले पर एकनाथ शिंदे वाली महायुति सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बेशर्मी की हद तो देखिए, कहा जा रहा है कि हवा के कारण मूर्ति गिर गई।

उद्धव ने कहा कि जब भगत सिंह कोश्यारी समुद्र के किनारे राजभवन में रहते थे, तब उनकी टोपी कभी नहीं उड़ी, लेकिन हवा से मूर्ति गिर गई! राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर के एक बयान की भी आलोचना की। केसरकर ने कहा था कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने से कुछ अच्छा हो सकता है।

उद्धव ने कहा कि सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए महा विकास आघाडी (MVA) 1 सितंबर को दक्षिण मुंबई में हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च निकालेगी।

Related posts

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में उठाया हाथी और जीप सफारी का लुत्फ

Awaaz India TV

दोबारा नहीं होगा NEET एग्जाम, Supreme Court का फैसला

Awaaz India TV

Jabalpur Viral Video: बिजली कर्मचारियों को बेरहमी से मारा, वीडियो हुआ Viral।

Awaaz India TV

राष्ट्रीय हिंदू वीर सेना के सदस्य सत्यम पंडित के चेतावनी वाले वीडियो पर UP गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज की FIR ।

Awaaz India TV

राजस्थान के भीलवाड़ा में मंदिर के बाहरगाय की कटी हुई पूँछ मिलने पर पैदल मार्च निकाला गया।

Awaaz India TV

Buddha Purnima : सामाजिक एवं धार्मिक उत्सव ।

Awaaz India TV

Leave a Comment