Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024 : Sharad Pawar मजबूर या मजबूत

Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र में NCP की दो फाड होने के बाद शरद पवार (Sharad Pawar) और उनके भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैंl असली नकली का फैसला तो 4 जून के बाद हो ही जाएगा l लेकिन महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार (Sharad Pawar) के ताजा बयानों के बाद अब लगने लगा है कहीं ना कहीं पवार साहब खुद को मजबूर समझने लगे हैंl

शरद पवार (Sharad Pawar) ने इस तरह के संकेत दिए हैं कि ज्यादातर प्रादेशिक पार्टी लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस में मिल सकती है l अब शरद पवार (Sharad Pawar) की NCP का कांग्रेस (Congress) में विलय होगा या वे किसी और प्रादेशिक पार्टी का जिक्र कर रहे हैं l यह तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन राजनीति के जानकारों का यह मानना है कि NCP के एक बड़े हिस्से का अलग होना शरद पवार (Sharad Pawar) के लिए वाकई बहुत बड़ा झटका है जिसकी भरपाई कर पाना उनके लिए संभव नहीं हैl

इसलिए हो सकता है कि खुद शरद पवार (Sharad Pawar) अपनी पार्टी का कांग्रेस (Congress) में विलय करवा ले lवैसे भी शरद पवार (Sharad Pawar) ने कांग्रेस (Congress) से ही अलग हटकर NCP का गठन किया था लेकिन उस समय वह काफी मजबूत स्थिति में थे तारीक अनवर,पीए संगमा (PA Sangma) के साथ शरद पवार (Sharad Pawar) ने नेशनल लेवल पर अपनी पार्टी बनाई भी थी और उनका प्रयोग सफल भी रहा lलेकिन बाद में धीरे-धीरे पवार की पार्टी टूटने लगी सबसे पहला झटका उन्हें तारीक अनवर से मिला lउसके बाद पीए संगमा (PA Sangma) और अब NCP के तमाम प्रादेशिक स्तर के बड़े नेता और उनके खुद के भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) ने पार्टी छोड़कर बुजुर्ग शरद पवार (Sharad Pawar) को और भी ज्यादा कमजोर कर दिया है l

लिहाजा राजनीति के पंडितों का यह भी दावा है की शरद पवार (Sharad Pawar) अपनी पार्टी का मजबूरी में ही सही कांग्रेस (Congress) में विलय कर सकते हैंl हालांकि शरद पवार (Sharad Pawar) के करीबी इस बात से इनकार करते हैं lलेकिन पवार साहब को जानने वाले लोगों का यह भी मानना है कि पवार साहब कहते कुछ है, करते कुछ है l फिर भी शरद पवार (Sharad Pawar) के बयानों की सच्चाई जानने के लिए हमें 4 जून तक इंतजार करना ही होगा l लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद तय हो जाएगा की ऊंट किस करवट बैठेगाl

Related posts

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर की इमेल आईडी हैक, मचा हड़कंप

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को वायनाड में कड़ी टक्कर देगी  BJP, इस दिग्गज नेता को मैदान में उतारा

Awaaz India TV

Ghatkopar Hoarding Collapse : मुंबई में बारिश का कहर, Ghatkopar में गिरा Hoarding।

Awaaz India TV

Mumbai-Pune Expressway पर बस और ट्रैक्टर के बिच बड़ी टक्कर 5 की मौत और 30 घायल।

Awaaz India TV

Narayan Rane: लोकसभा क्षेत्र केंद्रीय मंत्री नारायण राणे होंगे उम्मीदवार, शिंदे गुट को लगा बड़ा झटका

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: पूर्व नौसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया BJP में हुए शामिल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कही ये बात

Awaaz India TV

Leave a Comment