Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का अंतिम दौर, पश्चिम बंगाल से हिंसा की ख़बरें।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों मतदान जारी है। इन 57 सीटों में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 1 सीट के अलावा पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओड़िशा की 6 और झारखंड की 3 लोकसभा सीटें हैं।

ख़बर के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 26.30% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 31.92% वोटिंग हिमाचल प्रदेश में और सबसे कम 22.64% वोटिंग ओडिशा में हुई है। इसके अलावा ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए 22.97% वोटिंग हुई। 4 राज्यों की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की वोटिंग हो रही है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें आई हैं। आज सुबह राजनीतिक दलों द्वारा लगभग 715 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में खराबी, एजेंटों को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोकने और मतदाताओं को धमकाने या विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया गया। सुबह 6.40 बजे जयनगर के 129-कुलतली बेनीमाधवपुर FP स्कूल के पास सेक्टर ऑफिसर के रिजर्व EVM और कागजात स्थानीय भीड़ द्वारा लूट लिए गए और 1 सीयू, 1 बीयू, 2 VVPAT मशीनों को एक तालाब के अंदर फेंक दिया गया।

जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र के भांगर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दोनों पार्टियों के समर्थकों ने एक दूसरे पर देसी बम भी फेंके। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके से कुछ देसी बम भी बरामद किए गए।

चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के सातवें फेज में 904 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के अलावा 5 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह (RK Singh), अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur), अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel), महेंद्र नाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey) और पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary) के साथ-साथ 4 एक्टर- कंगना रनोट (Kangana Ranaut), रवि किशन (Ravi Kishan), पवन सिंह (Pawan Singh), काजल निषाद (Kajal Nishad) की किस्मत दांव पर है।

Related posts

Ankit Tiwari Concert :शो के दौरान बेहोश हुआ Cameraman, सिंगर Ankit Tiwari मदद के लिए दौड़े

Awaaz India TV

पुणे जिले के इंदापुर में अजित पवार द्वारा जारी की गयी जन सम्मान यात्रा हुई सफल

Awaaz India TV

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने पेश किये Budget से खुश नहीं BSP चीफ Mayawati।

Awaaz India TV

Adulteration in Rajasthan: Talcum Powder से बनाया जा रहा था जीरा! Rajasthan में मिलावटखोरों की शामत आई*

Awaaz India TV

बरेली के होटल में मिली 28 वर्षीय लड़की की लाश, कटा हुआ था गला।

Awaaz India TV

 कुमेदपुर में तेल से भरे मालगाड़ी के 5 टैंकर पटरी से उतरने की खबर के बाद रेल मंत्री पर बरसी कांग्रेस ।

Awaaz India TV

Leave a Comment