Lok Sabha Election 2024 Result :महाराष्ट्र में जहां BJP सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 9 सीटें जीत पाई है, वहीं दूसरी कांग्रेस कम सीटों पर लड़कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कांग्रेस को 2014 के चुनावों में दो सीटों पर जीत मिली थी। 2019 में पार्टी सिर्फ चंद्रपुर सीट बचा पाई थी। पार्टी के सांसद की संख्या एक पर आ गई थी, लेकिन इस बार पार्टी महायुति में एक कदम पीछे हट गई थी। वह सिर्फ 17 सीटों पर लड़ी थी।
कांग्रेस पार्टी ने 17 सीटों में 13 पर जीत हासिल की है। सांगली से निर्दलीय जीते विशाल पाटिल (Vishal Patil) भी कांग्रेस के साथ आ सकते हैं। ऐसे में राज्य में कांग्रेस के कुल ताकत 14 सांसद की हो जाएगी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का शानदार प्रदर्शन किया है। इसने अपने पुराने विदर्भ गढ़ पर फिर से कब्ज़ा कर लिया। पार्टी ने दोनों एसटी सीटें जीत लीं। महाराष्ट्र विधानसभा में देखें तो 44 विधायकों के साथ वह चौथी सबसे बड़ी पार्टी है।
