Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction

Pankaj Udhas Death Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा- “उनके जाने से संगीत जगत में आ गया है खालीपन”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा. पीएम के ऑफिशियल X अकाउंट से पोस्ट कर लिखा गया है, ”हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं. उनकी गायकी में अलग-अलग इमोशन्स होते थे और उनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं. वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं. मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं.”

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है, ”पंकज उधास के संगीत ने दुनियाभर में लाखों दिलों को छू लिया है. उनकी विरासत हमेशा रहेगी. उनके परिवार और प्रियजनों को गहरी संवेदनाएं”.

सोनू निगम ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के पर पंकज उधास की फोटो लगाकर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा, ”मेरे बचपन का सबसे अहम हिस्सा आज खो गया. मैं आपको हमेशा याद करूंगा पंकज जी. ये जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे.”

झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, ”अद्भुत प्रतिभा के धनी मशहूर गायक पद्मश्री पंकज उधास जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके प्रशंसकों एवं परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने कहा, ”मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो पा रहा है कि हमारे बीच पंकज जी नहीं रहे. हमने एक महान इंसान और एक महान आर्टिस्ट को खो दिया है.”

Related posts

UP में एक और रेल हादसा, सोनभद्र में कोयला ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी

Awaaz India TV

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ‘दुश्मन’ जगताप की शादी में पहुँची आयशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने लूट ली महफ़िल 

Awaaz India TV

PM Modi Oath Ceremony: PM आवास तक दौड़ते हुए पहुंचे BJP नेता Ravneet Singh Bittu।

Awaaz India TV

ISRO प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर, Aditya-L1 की लॉन्चिंग के समय थे बीमार 

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result: पंजाब में सात सीटों पर Congress की बढ़त बरकरार

Awaaz India TV

Mumbai की लोकल ट्रेन का जवाब नहीं, Eurorail से बेटर है–Tushar Kapoor

Awaaz India TV

Leave a Comment