Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Modi Cabinet 3.0: Narendra Modi की हैट्रिक, फिर बने PM, पिछली बार से बड़ा मंत्री मंडल।

Modi Cabinet 3.0: जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी पहली ऐसी हस्ती हैं जो लगातार तीसरी बार पीएम बने। कल 9 जून को राष्ट्रपति भवन में हुए विराट शपथ ग्रहण समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी ने शपथ ली। कुल मिलाकर मोदी सरकार में मोदी समेत 71 और सांसद मंत्री पद की शोभा बढ़ाएंगे। इससे पहले मोदी सरकार में कभी भी इतने मंत्रियों ने एकसाथ शपथ नहीं ली है। 2019 में पीएम के अलावा 57 ने शपथ ली थी। बाद में संख्या बढ़कर 75 हो गई थी। नए मंत्रिमंडल में पीएम के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार व 36 राज्य मंत्री हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार राकांपा के अंदर की असहमतियों के कारण कोई नाम तय नहीं हो पाया। नयी मंत्रिपरिषद में पिछली सरकार में मंत्री रहे 21 नाम नहीं हैं जिनमें अनुराग सिंह ठाकुर, स्मृति ईरानी, पुरषोत्तम रूपाला, राजीव चंद्रशेखर, नारायण राणे, निरंजन ज्योति, महिंद्रा नाथ पांडेय, जनरल वी के सिंह, अश्विनी चौबे, अर्जुन मुंडा, अजय मिश्रा टेनी और आर के सिंह प्रमुख हैं। चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आये रवनीत सिंह बिट्टू को आनंदपुर साहिब सीट से पराजित होने के बावजूद मंत्रिपरिषद में स्थान दिया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति से जुड़े लोगों के साथ-साथ विदेशी मेहमानों की भी मौजूदगी रही जिनमें नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ उल्लेखनीय हैं। अपने विदेशी मेहमानों से अलग से मुलाकात कर,प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अपने तीसरे कार्यकाल में, भारत पड़ोसी देशों के साथ घनिष्ठ साझेदारी में क्षेत्र की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करना जारी रखेगा, यहां तक कि वह 2047 तक विकसित भारत के अपने लक्ष्य को भी आगे बढ़ाएगा।

इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से भी ताल्लुक रखने वाले कई लोगों ने शिरकत की। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के अलावा साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत भी समारोह में शामिल हुए। साथ ही विक्रांत मेसी, राजकुमार हिरानी, अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अनुपम खेर भी मौजूद रहे।

Related posts

हिण्डनबर्ग की रिपोर्ट पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, मोदी सरकार से की जांच की मांग।

Awaaz India TV

UP के गोंडा में पटरी से उतरे Dibrugarh Express के 10 डिब्बे, 4 की मौत और कई घायल

Awaaz India TV

बंद के दौरान निर्दोष लोगों पर पुलिस की हुई लाठीचार्ज/बर्बरता अति-दुखद व निन्दनीय- मायावती।

Awaaz India TV

Space में फंसी भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams को मसल्स और हड्डियां कमजोर होने का ख़तरा

Awaaz India TV

CM Kejriwal के खिलाफ ED ने दाखिल किये चार्जशीट पर Sandip Pathak का बयान…

Awaaz India TV

संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, बोले – ‘शक्ति’ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है भाजपा

Awaaz India TV

Leave a Comment