Awaaz India TV
Top Headlines

Diamonds In Noodles: गोल्ड छुपाने की तरकीब हो गयी फ़ैल।

Diamonds In Noodles: मुंबई हवाई अड्डे (Mumbai Airport) पर सीमा शुल्क विभाग ने 6.46 करोड़ रुपये के हीरे और सोने को जब्त किया है। तस्करों ने नूडल्स के पैकेट में हीरे और इनरवियर में छुपाया था सोना। एक रिपोर्ट के मुताबिक सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार 22 अप्रैल को देर रात को चार यात्रियों के पास से 4.44 करोड़ रुपये मूल्य का 6.815 किलोग्राम से अधिक सोना और 2.02 करोड़ रुपये के हीरे जब्त करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई (Mumbai) से बैंकॉक (Bangkok) की और जा रहे एक भारतीय नागरिक की तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग के अंदर नूडल्स के पैकेट में छिपाए हुए हीरे बरामद हुए। वह हीरे की तस्करी करने के प्रयास में था। बाद में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

कस्टम विभाग (Custom Department) के अधिकारी के मुताबिक कोलंबो (Colombo) से मुंबई (Mumbai) की यात्रा कर रहे एक विदेशी नागरिक को मुंबई हवाई अड्डे (Mumbai Airport) पर रोका गया.व्यक्ति ने अपने इनरवियर में कुल 321 ग्राम सोना छुपा कर रखा था। इसी तरह दस भारतीय नागरिकों को भी रोका गया था और उनके पास से कुल 6.199 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 4.04 करोड़ रुपये है उन्होंने सोने को अपने मलाशय और सामान में सोना छुपाया हुआ था। इन सभी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हो रही है।

Related posts

शेख हसीना को गिरफ्तार कर बांग्लादेश भेजा जाए– एससीबीए का फरमान

Awaaz India TV

दूसरे समुदाय में प्यार करने की भाई ने दी सजा, बीच सड़क पर गला दबाकर ली बहन की जान।

Awaaz India TV

किसान नेताओं संग मुलाकात के बाद Rahul Gandhi ने कहा, हमारे घोषणापत्र में कानूनी गारंटी के साथ MSP…

Awaaz India TV

UP के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के Digital Attendance पर Mayawati ने कहा, “सरकार का नया कदम जो जल्दबाजी में थोप दिया गया है”।

Awaaz India TV

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री वसंतराव चव्हाण जी के निधन पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि।

Awaaz India TV

विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने के बाद बीजेपी को घेरते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूछे सवाल।

Awaaz India TV

Leave a Comment