क्या कृपा है नीरज चोपड़ा की माँ की, कुछ ऐसा जिससे लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं ♥️कहती है
मैं सिल्वर से खुश हूं, जिस लड़के (अरशद नदीम) को गोल्ड मिला, वह भी मेरा बच्चा है, हर कोई बहुत मेहनत करने के बाद वहां जाता है
मीडिया वालों को नफरती मसाला नह़ी मिला, गलत घर में चले गए बेचारे! pic.twitter.com/CPPbI5Aore
— Dhruv Rathee Satire (@DhruvRatheFc) August 9, 2024
नीरज चोपड़ा की माँ (सरोज देवी) के दिल को छू लेने वाले जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय यूटूबर ध्रुव राठी ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट जारी किया है। ध्रुवे राठी ने जारी किये पोस्ट में वीडियो क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, “क्या कृपा है नीरज चोपड़ा की माँ की, कुछ ऐसा जिससे लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं। कहती है, मैं सिल्वर से खुश हूं, जिस लड़के (अरशद नदीम) को गोल्ड मिला, वह भी मेरा बच्चा है, हर कोई बहुत मेहनत करने के बाद वहां जाता है। मीडिया वालों को नफरती मसाला नहीं मिला, गलत घर में चले गए बेचारे!”
बता दे की, भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया है। नीरज ने 89.45 मीटर का भाला फेंक जित हासिल कर दूसरा स्थान पाया है। वही पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर स्कोर के साथ ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया है। और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।