Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

अब सबकी निगाहें “Singham Again” और “Pushpa 2” जैसे 10 सीक्वलों पर, क्या “Kalki” का रिकॉर्ड टूटेगा?

Upcoming Bollywood Sequels:इस साल जुलाई से लेकर दिसंबर 2024 के बीच हिन्दी फिल्मों के 10 सीक्वल रिलीज होंगे‌। इन फिल्मों पर लगभग 700 करोड़ का दांव लगा है। यानी आने वाले छह महीने फिल्म स्टारों से लेकर समस्त बॉलीवुड के लिए निर्णायक साबित होंगे। आगामी 10 सीक्वल में रोहित शेट्टी की अजय देवगन अभिनीत फिल्म “सिंघम अगेन”, अल्लू अर्जुन की “पुष्पा 2″ और कार्तिक आर्यन की ”भूल भुलैया 3” प्रमुख हैं। इनका बजट और रिलीज डेट  इस प्रकार है–बैड न्यूज,10 करोड़,19 जुलाई;  स्त्री टू, 50 करोड़,15 अगस्त;  मेट्रो इन दिनों, 50 करोड़, 13 सितंबर;  बैडएस रवि कुमार, 15 करोड़, 11अक्टूबर; भूल भुलैया थ्री, 70 करोड़, 1 नवंबर; सिंघम अगेन, 200 करोड़,1 नवंबर;  रेड 2, 48 करोड़, 15 नवंबर;  धड़क टू, 25 करोड़, 22 नवंबर; पुष्पा टू, 150 करोड़, 06 दिसंबर; और सितारे जमीन पर, 20 करोड़, 25 दिसंबर। वरिष्ठ फ़िल्म पत्रकार, लेखक और फिल्म ट्रेड स्पेशलिस्ट हनीफ ज़वेरी के अनुसार किसी भी हिट फिल्म का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग देने में मदद करता है।

इन फिल्मों के प्रीक्वल यानी मूल फिल्म से प्रभावित दर्शक थिएटर में भी खिंचे चले आते हैं, लेकिन कुल मिलाकर सीक्वल की क्वालिटी ही उसकी सफलता या असफलता की कहानी लिखती है। यानी अच्छे कंटेंट के बिना फिल्म की ब्रांड वैल्यू को नुकसान होता है। ‘बंटी और बबली टू’, ‘सड़क टू’, ‘वंस अपान ए टाइम इन मुंबई टू’, ‘रेस थ्री’ वगैरह ऐसी फिल्में हैं जिनका प्रीक्वल तो चला पर सीक्वल नहीं। वजह रही कमज़ोर कंटेंट और प्रेजेंटेशन।
स्टारों के पीछे भागने वाले बॉलीवुड के निर्माता कहानी को लेकर कोई रिस्क लेने से डरते हैं, इसलिए अपनी या किसी दूसरे की हिट फिल्म के राइट्स लेकर सीक्वल बनाने में ज्यादा रुचि लेते हैं। ये सिलसिला आज से नहीं बहुत पहले से चल रहा है। बहरहाल कलेक्शन के नज़रिए से इस साल फिल्म इंडस्ट्री का अब तक का समय तो बेहतर रहा, पर आने वाले महीनों में क्या गुल खिलते हैं देखना दिलचस्प होगा। सारा दारोमदार “सिंघम अगेन”,”पुष्पा टू” और “भूल-भुलैया”  जैसी महत्वाकांक्षी, बड़े बजट की फ़िल्मों पर है‌।

Related posts

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : ‘रामायण’ के राम Arun Govil पिछड़ रहे हैं मेरठ में

Awaaz India TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल में करेंगे 4,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त 

Awaaz India TV

काजोल और रानी मुखर्जी के कजिन सम्राट मुखर्जी एक्सीडेंट केस में गिरफ्तार

Awaaz India TV

नाइट फ्रैंक इंडिया की “द वेल्थ रिपोर्ट” का बड़ा खुलासा, देश में बढ़ी ‘अमीरों’ की संख्या, 2028 तक 20,000 होने का अनुमान

Awaaz India TV

Pune Porsche Car Accident : पुणे Porsche Car मामले में मां भी हो सकती है गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Leave a Comment