Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

ऑफिस में ही पीता था शराब, कराता था मसाज नर्सिंग कॉलेज का प्रिंसिपल, छात्राओं की शिकायत पर सस्पेंड

GNNM Prashikshan Sthan: बिहार के बेतिया में जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल मनीष जायसवाल पर ऑफिस में ही शराब पीने और छात्राओं की हॉस्टल की छत के ऊपर स्टाफ से मसाज कराने जैसे आरोप थे। बीते बुधवार को नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोपी प्रिंसिपल की शिकायत की थी। छात्राओं का कहना था कि बिहार में शराबबंदी है, आम लोग कहीं भी शराब नहीं पी सकते पर प्रिंसिपल साहब बिना किसी डर के अपने ऑफिस में ही शराब पीते हैं और स्टाफ के लोगों से हॉस्टल की छत पर मसाज भी कराते हैं। छात्राओं का यहां तक कहना था कि प्रिंसिपल सीसीटीवी कैमरे को ज़ूम करके उन्हें घूरते हैं।

गुरुवार को छात्राओं के एक समूह ने खूब हंगामा किया और डीएम को शिकायत की तो डीएम बेतिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इस संबंध में उचित कार्रवाई के लिए एसपी को आदेश किया। साथ ही मामले की जांच के लिए महिला अधिकारियों की एक टीम बनाई‌। इसके बाद हेल्थ डायरेक्टर ने आरोपी प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अब उसका रिपोर्टिंग स्थान भागलपुर रखा गया है। ख़बर के अनुसार प्रिंसिपल मनीष जायसवाल और एक महिला टीचर समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

Related posts

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की डेट और आगे खिसकी, चुनाव आयोग ने कारण बताया

Awaaz India TV

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के मद्देनजर ठाणे में निषेधाज्ञा, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

Awaaz India TV

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद कांग्रेस नेताओं के की न्याय की मांग।

Awaaz India TV

नरेंद्र मोदी खुद को ‘चाय वाला’ बताते हैं लेकिन भूल गए कि देश में गरीबी भी है- मल्लिकार्जुन खड़गे।  

Awaaz India TV

Kamla Beniwal Death : Former Governor कमला बेनीवाल का दुखत निधन।      

Awaaz India TV

Paris Olympics 2024 में Indian हॉकी टीम ने 52 साल बाद हराया Australia को ।

Awaaz India TV

Leave a Comment