Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

लेडी डॉक्टर रेप-हत्याकांड का विरोध, मुंबई सहित महाराष्ट्र के रेज़िडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी बंद

Justice For Lady Doctor: गत दिनों “आवाज़ इंडिया” ने ये दुखद खबर दी थी कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में बलात्कार के बाद हत्या की शिकार हुई ट्रेनी लेडी डॉक्टर का शव बरामद किया गया है। इसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी मंगलवार सुबह से हड़ताल शुरू कर दी‌। मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को काम नहीं करेंगे। डॉक्टरों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए एक दिन ओपीडी, नॉन इमर्जेसी सर्विसेस से दूर रहने की घोषणा की है।

इससे मुंबई के जे.जे. हॉस्पिटल, केईएम, सायन, नायर और कूपर समेत बीएमसी और सरकारी अस्पतालों मे OPD सेवाएं प्रभावित रहेंगी। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने घटना की CBI जांच कराने, दोषी को मौत की सजा देने व पीड़िता के परिवार को मुआवजे की मांग रखी है। इसके अलावा एसोसिएशन ने हेल्थ प्रोटेक्शन ऐक्ट को जल्द से जल्द लागू करने, अस्पतालों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाने, पुख्ता सुरक्षा बल आदि का प्रबंध किए जाने की मांग भी की है।

इधर, कोलकाता से लेकर दिल्ली तक देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टरों के सोमवार से ही हड़ताल पर चले गये और सभी सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने वैकल्पिक सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दीं।  ऑपरेशन थिएटर और वॉर्ड ड्यूटी बंद रहीं। इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं। स्थिति को संभालने के लिए अस्पतालों में सीनियर डाक्टरों की छुट्टियां रद्द की गईं।

ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (FORDA) का कहना है कि उन्हें जब तक सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलता, हड़ताल जारी रहेगी। महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंशियल डॉक्टर्स (MARD) के अध्यक्ष डॉ प्रतीक देबाजे ने  बताया कि राज्य भर के अस्पतालों में सभी वैकल्पिक सेवाएं रोक दी गई हैं, लेकिन आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। सुबह 9 बजे से हमने सभी ओपीडी  में काम बंद कर दिया है।

Related posts

Paris Olympics 2024 में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को Mallikarjun Kharge ने दी शुभकामनाएं ।

Awaaz India TV

राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और अखिलेश की जातीय जनगणना के बहस के बीच मायावती ने की टिपणी।

Awaaz India TV

Sangeeth Sivan : एक दिग्गज निर्देशक।

Awaaz India TV

अपनी एक छात्रा से रेप करने वाला टीचर पकड़ा गया, नालासोपारा की घटना ।

Awaaz India TV

“गिर गया तो क्या हुआ, रोज़ का यही काम है”, यूट्यूब इंफ्लुएंसर रजत दलाल बाइक को कार से टक्कर मारने के बाद।

Awaaz India TV

Maharashtra: राहुल गांधी पर भड़के अशोक चव्हाण, बोले – मैं सोनिया गांधी से मिला भी नहीं

Awaaz India TV

Leave a Comment