Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti sports Top Headlines

मुंबई में निकलेगा Team India का Victory Parade, पुलिस ने जारी किया अलर्ट 7 सड़कें रहेंगी बंद।

Team India Victory Parade:  T20 world Cup 2024 में शानदार जीत हासिल कर टीम इंडिया आज (4 जुलाई) बारबाडोस से भारत लौट आयी है। टीम इंडिया का विशेष विमान आज सुभह (4 जुलाई) 6:09 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंहुचा। T20 world Cup चैंपियंस और विनिंग ट्रॉफी का बड़े शानदार तरीके से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से टीम इंडिया सीधे अपने होटल पहुंची। भारत पहुंचने के बाद टीम इंडिया पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और इसके बाद मुंबई के लिए रवाना होगी।

भारत के इस शानदार जीत का और भी शानदार जश्न मनाने के लिए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विजय परेड होगा टीम इंडिया जनता और क्रिकेट फैंस के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। इस शानदार जश्न के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से तैयार है। मुंबईकरों को किसी तरह की परेशानी न हो और हानि न पहुंचे इस लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने चैंपियन के रूट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। विक्ट्री परेड शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच मरीन ड्राइव पर नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम के बीच निकाला जाएगा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने X पर ट्वीट करते हुए सभी को महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट में लिखा है, “उपयोगकर्ताओं को चर्चगेट, एमके रोड, मेट्रो जंक्शन से प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर के माध्यम से उत्तर की ओर जाने वाली यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। वानखेड़े स्टेडियम की ओर दक्षिण की ओर जाने वाले यातायात में भी भीड़ भाड़ होने की संभावना है। उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया”।

 

Related posts

Kuwait Building Fire : कुवैत की बिल्डिंग में आग क्यों लगी, पता चल गया

Awaaz India TV

SC-ST कोटे के उप-वर्गीकरण के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मायावती ने खुश होकर रखी ये मांग…

Awaaz India TV

सापूतारा घाट में एक बस के खाई में गिरने से 2 बच्चों की मौत, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती।

Awaaz India TV

Maharashtra: सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार बारामती के मंदिर में मिले, एक-दूसरे को गले लगाया

Awaaz India TV

Rahul Gandhi के पक्ष में बोले AAP सांसद Sanjay Singh, शिव की फोटो दिखा दी तो BJP वाले क्यों उछल रहे हैं?

Awaaz India TV

SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने फिर एक बार कांग्रेस और सपा को घेरे में लिया।

Awaaz India TV

Leave a Comment