Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

Delhi Budget 2024: अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सैगात, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

दिल्ली (Delhi) की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा देते हुए हर महीने 1000 रूपये देने की घोषणा की है। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी (Delhi Finance Minister Atishi) ने घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में हर महिला को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukyamnatri Mahila Samman Yojana) के तहत 1000 रूपये दिए जाएँगे।

बजट पेश करते हुए आतिशी ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की अब तक की उपलब्धियों का जिक्र किया। आतिशी ने कहा दिल्ली अपने राम राज्य के सपनों की तरफ बढ़ रही है। आतिशी ने प्रति व्यक्ति आय का भी जिक्र करते हुए बताया कि दिल्ली देश में 1 करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में प्रति व्यक्ति आय वाली सिटी में सबसे आगे है।जहां प्रति व्यक्ति आय अब 4.62 लाख पहुंच गई है।

वित्त मंत्री आतिशी ने बजट भाषण के दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Ex Health Minister Satyendar Jain) का धन्यवाद किया और सदन में सत्येंद्र जैन जिंदाबाद के नारे लगे।

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य का बजट 8685 करोड़ रखा है। साथ ही 6215 करोड़ दिल्ली सरकार के अस्पतालों के रखरखाव और सुविधाओं के लिए दिए जाएंगे। जबकि  212 करोड़ रुपए मोहल्ला क्लीनिक के लिए खर्च किए जाएंगे।

वित्त मंत्री आतिशी ने राज्य का बजट पेश करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2015 में शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि अस्पताल बेहतर हुए हैं। पहले लोग दिल्ली में बीमार होने के बाद भी अस्पताल नहीं जाना चाहते थे, इसकी बड़ी वजह अस्पतालों की बदहाली थी।

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 2025 तक 80 प्रतिशत ई-बसों सहित 10,000 से अधिक सार्वजनिक परिवहन की बसें होंगी। दिल्ली में सभी सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

Related posts

उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर में 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी ज्वैलरी शॉप।

Awaaz India TV

जन्माष्टमी के अवसर पर जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर ‘आरती’ करने पहुंचे गोपाल चाहर पुलिस के हिरासत में।

Awaaz India TV

बिहार के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ मची, 7 लोगों की मौत, 16 घायल

Awaaz India TV

जयपुर में पुलिस ने आर्मी कमांडो को नग्न कर डंडों से पीटा, हंगामे के बाद सवाल उठे पुलिसिया कार्रवाई पर

Awaaz India TV

India vs England 5th Test: धर्मशाला में गरजा सरफराज का बल्ला, जमकर काटा बवाल देखें – VIDEO

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को वायनाड में कड़ी टक्कर देगी  BJP, इस दिग्गज नेता को मैदान में उतारा

Awaaz India TV

Leave a Comment